{"_id":"572792834f1c1b63705cd9ff","slug":"man-commit-suicide-in-manimajara","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा कॉलोनी में घर में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदिरा कॉलोनी में घर में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
Updated Mon, 02 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा कॉलोनी के मकान नंबर 588 में रहने वाले एक 27 साल के विक्की नाम के युवक ने सोमवार को सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय विक्की अकेला ही घर पर था। विक्की की पत्नी 13 अप्रैल से मायके में है। विक्की को दूसरी पर मंजिल अपने कमरे में फंदा से लटकता देख पहली मंजिल में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विक्की के शव को फंदा से नीचे उतराकर कब्जे में ले लिया। विक्की पंखे से एक चुन्नी नुमा कपड़ा बांधकर लटका था। हालांकि उसके पांव फर्श के साथ टकरा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर -16 अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही इंदिरा कॉलोनी के मकान नंबर 502 में रहने वाले विक्की के बड़े भाई सुनील को भी पुलिस ने मौके पर बुलाया। सुनील ने पुलिस को बताया कि वह यूपी के जिला व तहसील गोंडा घरकन पुरवा, भगवान गांव के रहने वाले हैं। विक्की मनीमाजरा की एक गैस ऐजेंसी में लेबर का काम करता था। सुनील ने बताया कि विक्की की 8 महीने पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
उसकी पत्नी पिंकी 13 अप्रैल से मायके घर गई हुई है। पुलिस को विक्की के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस विक्की की पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रही है। आईटी पार्क थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि उनके आने के बाद मंगलवार को विक्की के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।