फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man commit suicide after cheating of immigration company

अमेरिका भेजने के नाम पर मिला धोखा, बहन को वाट्सऐप मैसेज भेज किया सुसाइड

Mon, 22 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 22 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
man commit suicide after cheating of immigration company
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका जाने के नाम पर एक शख्स को मौत मिली है। दुखी होकर उसने अपनी बहन को जिंदगी का आखिरी वाट्सऐप मैसेज किया। जालंधर के गुरु नानक नगर, ईस्ट के रहने वाले नवीन कुमार (29) के शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। उसने खुदकुशी करने से पहले अपनी बहन को वाट्सऐप पर मैसेज किया था और सुसाइड नोट के बारे में बता दिया था।
विज्ञापन


उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर धोखा दिया है। एजेंट ने उसे अरमानिया से जॉर्जिया तो भेज दिया। वहां उसके साथ बहुत बुरा सलूक किया गया। उसने किसी तरह से अपने दोस्त की मदद से अपने घर वालों से वेस्टर्न यूनियन से पैसे मंगवाए और जालंधर लौट आया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लगाए कई संगीन आरोप

man commit suicide after cheating of immigration company
मृतक का सुुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट के मुताबिक यहां आने के बाद जब उसने दोबारा ट्रैवल एजेेंट से संपर्क किया तो उसने यह कहा कि आपके सभी दस्तावेज झूठे हैं। जब उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत करनी चाही तो उन्होंने भी कोई मदद नहीं की। इस दौरान उसे ट्रैवल एजेंट की ओर से धमकी दी गई कि अगर उसने इस मामले को यहीं खत्म नहीं किया तो यह उसके और उसके परिवार के लिए ठीक नहीं होगा। 

मौके पर पहुंच कर घरवालों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बिमलकांत, एसएचओ, थाना रामा मंडी  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed