GMCH32 की पांचवीं मंजिल ने स्वीपर ने लगाई छलांग, कई दिनों से चल रहा था परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वजह आ रही हैं सामने
हालांकि हादसे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन वहां मौजूद कुछ कर्मचारी तरह-तरह की बातें कह रहे थे। एक पक्ष का कहना था कि विनय का नाम किसी चोरी में फंसाया जा रहा था, जिसके कारण उसने छलांग लगा दी। वहीं कुछ अन्य कर्मियों का कहना था कि ड्यूटी नहीं मिलने से वह निराश था इसलिए उसने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्वीपर विनय कुमार पांचवीं मंजिल से सिर के बल नीचे आ गिरा। उसके छलांग लगाने के दौरान किसी की भी नजर नहीं पड़ी थी। जैसे ही वह नीचे गिरा, वहा तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसको तुरंत उठाकर इमरजेंसी में भर्ती करवाकर चौकी पुलिस को सूचना दी।
बयान व जांच से होगा खुलासा : पुलिस
जीएमसीएच-32 चौकी पुलिस के अनुसार स्वीपर द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में इमरजेंसी वार्ड से छलांग लगाने का मामला हुआ है। हालांकि हादसे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। होश में आने पर उसके बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीजीआई व जीएमसीएच-32 में पहले भी हुए ऐसे हादसे
गौरतलब हो कि पीजीआई और जीएमसीएच-32 में ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके है। मरीजों द्वारा आर्थिक या मानसिक तौर पर परेशान होकर छत से छलांग लगाकर जाने देने के कई हादसे हो चुके हैं।