फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man arrested with 300 intoxicating injection in chandigarh

अंबाला से लाकर करता था नशीले इंजेक्शन की सप्लाई, गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
man arrested with 300 intoxicating injection in chandigarh
arrest - फोटो : demo

कालोनियों में नशीले इंजेक्शन की  सप्लाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 300 नशीले इंजेक्शन बरामद किए है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान धनास की कच्ची कालोनी निवासी राजीव उर्फ जीता (45) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि  जीता पर पिछले कई दिनों से नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन


मलोया पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम रत्न शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम के साथ  ग्वाला कालोनी के पास नाकेबंदी की गई थी। आरोपी ने पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आरोपी को वहीं दबोच लिया। आरोपी के बैग से 300 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपी इन इंजेक्शनों की  सप्लाई करने डड्डू माजरा जा रहा है।  पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर की हरेक कालोनी में 200 रुपये में इंजेक्शन बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जांच में पता चला कि आरोपी इंजेक्शन अंबाला से लेकर आता था और यहां कालोनियों में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगा रही है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में है  और चंडीगढ़ में किन लोगों को सप्लाई कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed