{"_id":"575710474f1c1b417b9c5307","slug":"man-arrested-with-300-intoxicating-injection-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला से लाकर करता था नशीले इंजेक्शन की सप्लाई, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबाला से लाकर करता था नशीले इंजेक्शन की सप्लाई, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालोनियों में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 300 नशीले इंजेक्शन बरामद किए है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान धनास की कच्ची कालोनी निवासी राजीव उर्फ जीता (45) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जीता पर पिछले कई दिनों से नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
मलोया पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम रत्न शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम के साथ ग्वाला कालोनी के पास नाकेबंदी की गई थी। आरोपी ने पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आरोपी को वहीं दबोच लिया। आरोपी के बैग से 300 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपी इन इंजेक्शनों की सप्लाई करने डड्डू माजरा जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर की हरेक कालोनी में 200 रुपये में इंजेक्शन बेचता है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि आरोपी इंजेक्शन अंबाला से लेकर आता था और यहां कालोनियों में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगा रही है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में है और चंडीगढ़ में किन लोगों को सप्लाई कर रहा है।