शिंकजे में आया पेटीएम से फ्रॉड करने वाला, 22 मोबाइल हुए बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से ठगी कर पेटीएम वॉलेट से 18 हजार रुपये ट्रांसफर करने के आरोपी योगेश प्रताप सिंह (राहुल रॉय) को साइबर सेल ने दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को उसके पास से 22 मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार जिला अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने अदालत से आरोपी का रिमांड मांगते हुए बताया कि आरोपी को वीरवार रात दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। वह दिल्ली का ही रहने वाला है।
अभी आरोपी से पूछताछ करनी है और मामले में अन्य आरोपियों के भी शामिल होने का अंदेशा है। इसके अलावा आरोपी को बिहार के किशनगंज जिले में लेकर जाना है और वहां उससे लैपटॉप और अन्य सामान बरामद करना है।
पुलिस ने जिला अदालत में किया पेश
इसके अलावा ठगी गई रकम भी रिकवर करनी है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने दलीलों के बाद उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान में बतौर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट तैनात सेक्टर-23 निवासी गगनदीप कौर ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत में कहा था कि नौ दिसंबर की शाम को उनको एक कॉल आई।
कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल बताते हुए उनसे कहा कि वह पेटीएम के नोएडा स्थित हेड क्वार्टर से सीनियर अधिकारी बोल रहा है और उन्हें सुरक्षा कारणों से पेटीएम का पिन नंबर बदलना पडे़गा।
इसके बाद उसने उसके पेटीएम वालेट का ओटीपी पता कर लिया। कॉल के थोड़ी देर बाद ही गगनदीप के पेटीएम वॉलेट से 18 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।