फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man and woman murdered in Budladha of Punjab

Horror Killing: गांव में आया था प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने तेजधार हथियारों से काट डाला... ऐसे खुला राज

Tue, 19 Mar 2024 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बुढलाडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बुढलाडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 03:53 PM IST
सार

बोहा निवासी गुरप्रीत सिंह और गुरप्रीत कौर के प्रेम संबंध थे। गुरप्रीत सिंह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। दोनों बोहा से बाहर कहीं रहते थे। जब वे गांव आए तो परिजनों का खून खौला और दोनों को खेत में बुलाकर मार डाला। इसके बाद शवों को बोरे में डालकर नहर में फेंक दिया गया। 

विज्ञापन
Man and woman murdered in Budladha of Punjab
प्रेमी जोड़े की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मानसा में प्रेमी जोड़े की हत्या का मामला सामने आया है। मामला बुढलाडा के गांव बोह का है, जहां परिजनों ने मिलकर प्रेमी जोड़े की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोहा निवासी गुरप्रीत सिंह और गुरप्रीत कौर अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ बोहा से बाहर किसी शहर में रहते थे। गुरप्रीत सिंह पहले ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन


विगत दिन जब गुरप्रीत सिंह अपनी प्रेमिका के साथ बोहा आया तो प्रेमिका के पिता सुखपाल सिंह ने गुरप्रीत के बेटे अनमोल जोत सिंह और उसके नजदीकी साथी गुरबिंदर सिंह, सहज प्रीत सिंह सहित एक अज्ञात व्यक्ति के साथ साजिश रचकर दोनों को खेत में बुलाया। जब वे दोनों वहां पहुंचे तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने दोनों के शव बोरे में डालकर खुर्द बुर्द करने के इरादे से भाखड़ा नहर में फेंक दिए। गुरप्रीत कौर का शव सरदूलगढ़ क्षेत्र से बरामद हुआ। अभी गुरप्रीत सिंह के शव का कोई सुराग नहीं लगा है।


हत्या के बाद सुखपाल सिंह ने घबराहट में आकर अपने पड़ोस में रहने वाले पार्षद को इस बारे में बता दिया। पार्षद ने इसकी सूचना बोहा पुलिस को दी।

थाना इंचार्ज बोहा इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed