{"_id":"581ce4cf4f1c1b903b435b67","slug":"man-accused-of-raping-minor-girl-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान ऋषि देव (18) के रूप में हुई है। वह रेहड़ी लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
आरोपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने पकड़ कर यूटी पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद सेक्टर 36 थाना पुलिस दिल्ली से आरोपी को लेकर आई। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर लड़की के मामा ने पुलिस को सूचना दी आरोपी उसकी भांजी को लेकर भाग गया है।
विज्ञापन
वह युवती को यूपी लेकर जाने की फिराक में था। आरोपी लड़की को लेकर दिल्ली पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसकी यूपी जाने वाली ट्रेन छूट गई। जिस वजह से दोनों वहीं स्टेशन पर ही रुक गये।
विज्ञापन
देर रात दोनों को स्टेशन पर घूमते देख जीआरपी ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की तो ऋषि देव ने सारी बात बता दी। दिल्ली जीआरपी ने चंडीगढ़ की 61 चौकी में संपर्क किया और घटना की सूचना दी।
जिसके बाद वहां से एसआई मंजीत सिंह अपनी टीम और पीड़िता के मामा को लेकर दिल्ली गए और दोनों को चंडीगढ़ ले आये। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।