फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mall Road Association President murder Still not resolved in Bathinda

Bathinda News: क्या सुपारी देकर कराई गई मॉल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष की हत्या? इस वजह से जताई जा रही आशंका

Mon, 30 Oct 2023 01:16 PM IST
ajay kumar भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Oct 2023 01:16 PM IST
सार

शनिवार को हत्या के बाद सबसे पहले बठिंडा पुलिस की एक टीम ने लहरा बेगा स्थित टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इसमें आरोपी टोल प्लाजा पार करते नजर आ रहे हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी हत्या के बाद दूसरे जिले में जाकर छिप चुके हैं।

विज्ञापन
Mall Road Association President murder Still not resolved in Bathinda
माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा में मॉल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला हत्याकांड में सुपारी लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस मामले का अगर खुलासा होता है तो इसके तार गैंगस्टरों से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा वारदात में बदमाशों की ओर से इस्तेमाल मोटरसाइकिल का नंबर भी फर्जी पाया गया है। इस रजिस्ट्रेशन नंबर के असल मालिक को पूछताछ के लिए जब हिरासत में लिया गया तो वह मजदूर निकला। 

विज्ञापन


मामले को सुलझाने के लिए करीब 20 पुलिस मुलाजिमों की टीम जुटी है। पुलिस टीम बठिंडा के लहरा बेगा टोल प्लाजा से लेकर बरनाला व संगरूर को जाने वाले हर रास्ते के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के फोन की भी जांच की। शनिवार को हत्या के बाद सबसे पहले बठिंडा पुलिस की एक टीम ने लहरा बेगा स्थित टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इसमें आरोपी टोल प्लाजा पार करते नजर आ रहे हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी हत्या के बाद दूसरे जिले में जाकर छिप चुके हैं।

विज्ञापन

विदेशी हथियार 9 एमएम का इस्तेमाल

सूत्रों के अनुसार हत्याकांड में 9 एमएम के विदेशी हथियार इस्मेमाल किया गया है। इसका इस्तेमाल अधिकतर गैंगस्टर करते हैं। 9 एमएम के इस हथियार का ट्रिगर दबाने पर छह गोलियां तक चल सकती हैं। पुलिस की भाषा में इसे ब्रस्ट कहा जाता है। हरजिंदर सिंह उर्फ मेला पर मोटरसाइकिल सवारों ने बिना रुके चलती बाइक से 9 एमएम के हथियार से एक बार में ही गोलियों की बौछार की थी। यह बात सीसीटीवी में स्पष्ट हो गई है। इसी कारण पुलिस की जांच गैंगस्टरों के आसपास टिक गई है। सूत्रों ने बताया कि हो सकता किसी गैंगस्टर ने सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed