फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major problem due to car mirror breaking gang in chandigarh

कार में सवार होकर आए, डस्टर का शीशा तोड़ गए

Sun, 17 Jan 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jan 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
major problem due to car mirror breaking gang in chandigarh

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में कुछ युवकों आई20 कार में सवार होकर आए और घर के सामने खड़ी डस्टर के शीशे तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की जांच पर सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत सेक्टर-42 निवासी सुधीर शर्मा ने दर्ज करवाई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात करीब 1:25 पर घर के बाहर हंगामा होने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो दो युवक उनकी डस्टर कार (सीएच-01-एटी-0650 )के शीशे तोड़ रहे है। उन्होंने बताया कि शोर मचाने के बाद आरोपी युवक अपनी आई-20 कार में फरार हो गए। अंधेरा होने की वजह से कार का नंबर नोट नहीं हो पाया।
विज्ञापन


एक थाना एरिया में लगातार दो दिन वारदात
गौरतलब हो कि सेक्टर-35 में शुक्रवार की रात को फॉर्चुनर कार से आए एक युवक ने चार गाड़ियों के शीशे तोड़े। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान भी कर ली। लेकिन, सेक्टर-36 थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात शीशे तोड़ने वाला गिरोह सक्रिय
सूत्रों का कहना है कि चंडीगढ़ में देर रात शीशे तोड़ने वालो का गिरोह सक्रिय है। हालांकि, पुलिस ने दो तीन बार इनके सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है। लेकिन, पुलिस पूछताछ में निकला कि आरोपी नशेड़ी थे।


उन्होंने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन, अब क्या यह नशेड़ी फार्चुनर और आई-20 से जाकर शीशे तोड़ने लगे है। पुलिस इस मामले पर पूरी तरह से नाकाम नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed