फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major Accident of Volvo and Car, 5 Dead

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

Sat, 23 Aug 2014 01:11 PM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Aug 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
Major Accident of Volvo and Car, 5 Dead

चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक वोल्वो बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए और दो एनआरआई की मौत हो गई।

विज्ञापन


कार में जिंदा जलकर मरने वाले युवकों का नाम गौरव गर्ग, बलरूप सिंह और दीपांशु था। गौरव और बलरूप शिमला के रहने वाले थे, जबकि दीपांशु रेवाड़ी से था। हादसे में बस में सवार 16 अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसा 45-46-49-50 के लाइट प्वाइंट पर हुआ। बस धर्मशाला से चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली जा रही थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में आग लग गई और बस पलट गई। हादसे के कारण राउंड अबाउट पर भी जाम की स्थिति बन गई। लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव अभियान चला कर घायलों को बस से निकाला

Major Accident of Volvo and Car, 5 Dead

हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर 34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घायलों को सेक्टर 32 ‌स्थित जीएमसीएच ले जाया गया, जहां से कुछ को गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई और सेक्टर 16 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

बता दें कि टक्‍कर लगने के बाद बस इस तरह पलटी कि घायलों को बाहर निकालने के लिए फायर बिग्रेड कर्मियों और पुलिस को बचाव अभियान चलाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed