फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Main accused of sarpanch murder case in Hoshiarpur arrested after encounter

Hoshiarpur News: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया सरपंच हत्याकांड का मुख्य आरोपी, छह साथी भी गिरफ्तार, असलहा बरामद

Wed, 10 Jan 2024 04:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jan 2024 04:43 PM IST
सार

होशियारपुर में सरपंच हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके छह अन्य साथियों को भी पकड़ा है। आरोपियों से हथियार, कार और बाइक बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन
Main accused of sarpanch murder case in Hoshiarpur arrested after encounter
प्रेसवार्ता करते होशियारपुर के एसएसपी सुरेंद्र लांबा और अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होशियारपुर जिले के गांव डडियाना कलां के सरपंच संदीप कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके छह अन्य साथियों को भी दबोचा है। मंगलवार की रात मुख्य आरोपी अनूप भाग रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसका पीछा किया। इसके बाद सीआईए स्टाफ प्रभारी बलविंदर पाल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी अनूप कुमार को रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन


आरोपी बाइक से भाग रहा था। इस दौरान ढोलवाहा-देहरा रोड पर भागते समय वह बाइक से गिर गया। उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें मुख्य आरोपी अनूप कुमार उर्फ विक्की घायल हो गया। उसे होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस टीम पर हमला करने पर आरोपी अनुप कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, 186, 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन

इस टीम ने किया हत्याकांड का खुलासा 

होशियारपुर पुलिस लाइन में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने प्रेसवार्ता में बताया कि चार जनवरी को मुख्य आरोपी अनूप कुमार उर्फ विक्की निवासी असलपुर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दोसड़का में सरपंच संदीप कुमार (47) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड को सुलझाने की खातिर एसपी (जांच) सरबजीत सिंह बाहिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में डीएसपी (जांच) परमिंदर सिंह, डीएसपी (ग्रामीण) तलविंदर कुमार, सीआईए स्टाफ प्रभारी बलविंदर पाल, थाना बुल्लोवाल, हरियाना और दसूहा के एसएचओ को शामिल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले रोहित कुमार उर्फ सूरज निवासी शेरपुर गुलिंड को गिरफ्तार किया। उसके खुलासे के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार के चालक सनमंत खोसला निवासी मोहल्ला बाल्मीक टांडा, गुरप्रीत उर्फ गोपी शूटर निवासी घोड़ेवाहा और मनदीप सिंह उर्फ मीपा निवासी मोहा को गिरफ्तार किया। 

आरोपियों से ये सामान हुआ बरामद

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मुनीश पुत्र जगजीत सिंह वासी गांव कल्याणपुर जिला जालंधर और करण कुमार उर्फ कन्नू पुत्र अश्वनी कुमार वासी असलपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अनूप कुमार उर्फ विक्की, रोहित कुमार उर्फ सूरज, करण कुमार उर्फ कन्नू, गुरप्रीत उर्फ गोपी और मनदीप सिंह उर्फ मीपा के खिलाफ पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा, एक छुरा, स्विफ्ट कार और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed