युवतियों की अश्लील वीडियो बना, ब्लैकमेल कर करवाते थे 'ध्ांधा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवतियों की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर करवाया जाता था देह व्यापार। 2 आरोपियों की गिरफ्तारी से हुआ चौंकाने वाला खुलासा। दिल्ली और लुधियाना से जुड़े हैं मामले के तार।
दरअसल हरियाणा के हिसार के बालसमंद रोड स्थित होटल में देह व्यापार का धंधा करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आर्य नगर के विनोद,दिल्ली के दीपेश गर्ग व डिफेंस कॉलोनी निवासी राधेश्याम को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला है कि देह व्यापार में युवतियों को धकेलने के लिए उनकी अश्लील वीडियो बनाई जाती है। उन्हें इसके जरिए ब्लैकमेल किया जाता है। वे इन्हें दिल्ली से लेकर आए हैं। लुधियाना से भी इस मामले के तार जुड़े हैं।
दिल्ली में बैठी हैं मास्टर माइंड महिला
अभियुक्तों ने वीडियो क्लिपिंग वाले फोन फिलहाल लुधियाना में होने की बात कही है। एसएचओ डॉ. नन्ही देवी ने शनिवार को कोर्ट में पेश उनका पांच दिन का रिमांड मांगा था।
हालांकि कोर्ट ने तीनों का एक दिन का रिमांड दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान इस मामले में जुड़े मास्टर माइंड तक पहुंचेगी।
पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया है कि इस खेल की मास्टर माइंड दिल्ली में बैठी हैं। चार से पांच महिलाएं इस खेल में और जुड़ी हैं। पुलिस उन तक पहुंचने के लिए छापेमारी कर रही है।
यहां यह बता दें कि तीन दिन पहले बालसमंद रोड स्थित आर्य नगर के एक होटल से इस गिरोह से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था।