{"_id":"597c8e4c4f1c1b86038b45a4","slug":"ludhiana-scrap-businessman-murderer-financer-father-son-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे नहीं लौटाने पर युवक के साथ की थी दरिंदगी, कत्ल में पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे नहीं लौटाने पर युवक के साथ की थी दरिंदगी, कत्ल में पिता-पुत्र गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे नहीं लौटाने पर युवक के साथ दरिंदगी की गई थी। हत्या के केस में पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ जारी है। घटना पंजाब के लुधियाना की थी। ब्याज के पैसे को लेकर दो दिन पहले टिब्बा रोड पर रहने वाले मोहम्मद इरशाद की हत्या करने वाले फाइनेंसर पिता-पुत्र को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए मोहन चंद शर्मा और उसके बेटे इंद्र शर्मा को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एडीसीपी 4 जसदेव सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहम्मद इरशाद ने आरोपियों के तीन हजार रुपये ब्याज के देने थे। वह आरोपियों को 12 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन आरोपी ओर पैसों की मांग कर रहे थे। जिस कारण आरोपियों का मोहम्मद इरशाद के साथ विवाद चल रहा था।
27 जुलाई को मोहम्मद इरशाद घर पर था तो आरोपी दो बाइक पर आए और मोहम्मद इरशाद को अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसे घर के बाहर फेंक दिया। जब परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो मोहम्मद इरशाद की मौत हो चुकी थी। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपी काला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जो पहले से ही दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।