फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana Sanitary businessman's wife murder mystry solved

सेनेटरी कारोबारी की पत्नी के कातिल का राज़ खुला, पति निकला कातिल, वज़ह मामूली

Wed, 24 Aug 2016 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Wed, 24 Aug 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana Sanitary businessman's wife murder mystry solved
घरेलू क्लेश में बर्फ के सुए से पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala
शिवाजी नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक व्यापारी ने पारिवारिक क्लेश में अपनी पत्नी की सुए मार कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बेटे को भी घायल कर दिया। बाद में उसने शोर मचा दिया कि उसकी पत्नी की हत्या नकाबपोश लोगों ने की है। आरोपी आत्महत्या करना चाहता था। मृतका की पहचान मृतक शमिंदर कौर (40) के रुप में हुई है। पुलिस ने शमिंदर कौर के पति गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह और एडीसीपी जोगिंदर सिंह कहा कि गुरमीत सिंह का सेनेटरी का काम है। घर के नीचे ही उसका अपना शोरूम था। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात हत्यारों ने गुरमीत सिंह की पत्नी की हत्या कर दी और उनके साथ मारपीट कर उनके बेटे को भी सुए मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस को दिए बयान में गुरमीत ने कहा कि नकाबपोश उनके घर के अंदर घुसे और पत्नी की हत्या करने के बाद उसके बेटे को भी घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

 

पुलिस के गले नहीं उतरी गुरमीत की कहानी

Ludhiana Sanitary businessman's wife murder mystry solved
Ludhiana Murder - फोटो : amar ujala
शक होने पर पुलिस पूछताछ के लिए गुरमीत को ले गई। वहां गुरमीत ने कहा कि वह डिप्रेशन का मरीज है। उसका अपनी पत्नी और बेटे पुनीत के साथ घरेलू बातों को लेकर क्लेश रहता था। कई बातों पर दोनों मां-बेटा उसे ताने देते थे। मंगलवार सुबह उसने बर्फ के सुए से अपनी पत्नी पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या करने के बाद वह चुपके से बेटे के कमरे में गया और उस पर भी सुए से वार किया। उसका बेटा चिल्लाने लगा। अंधेरे की वजह से पुनीत को पता नहीं चला कि उस पर किसने वार किया है। इसी दौरान गुरमीत बाहर भागा और शोर मचाने लगा कि नकाबपोश उसकी पत्नी की हत्या कर भाग गए। गुरमीत के अनुसार पत्नी और बेटे की हत्या के बाद वह आत्महत्या करने की फिराक में था, लेकिन बेटे के शोर मचाने के कारण वह कामयाब नहीं हो सका।

आरोपी गुरमीत ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी दुकान में उसके नौकर और उसके साथी ने साढे़ चार लाख की नगदी चोरी की थी। इसके बारे में पुलिस को भी शिकायत की गई थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को काबू भी किया था। उस समय चोर उसकी दुकान और घर के तालों की चाबियां भी साथ ले गए थे। उसे संदेह है कि शायद पुराने नौकर, जिसके खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज करवाया था, ने ही साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस को पहली नजर में ही यह मामला संदिग्ध लग रहा था। गुरमीत के मुताबिक हत्यारे गेट खोलकर अंदर आए थे। यह बात पुलिस को खल गई। जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि बेशक चाबियां चोरी हुई थी, लेकिन उसके बाद भी घर के ताले नहीं बदले गए। इसके अलावा घर में कोई लूट नहीं हुई है और न ही घरवालों ने ऐसी बात की है। हत्यारे बडे़ इत्मीनान से गेट खोलकर अंदर आए और महिला पर ही अनगिनत वार किए। बेटे के कंधे पर दो वार किए गए। हालांकि उसके पति पर वार नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस ने गुरमीत को हिरासत में लिया तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed