फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana murder, wife murdered his husband

प्रेमी से मिलने को रोका तो बेहोश कर सिर पर मारा बल्ला, मौत

Sun, 11 Dec 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Sun, 11 Dec 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
ludhiana murder, wife murdered his husband
Murder - फोटो : Demo Pic
बेट इलाके के गांव खुरशैदपुरा में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसका पति उसे प्रेमी से मिलने से रोकता था। पुलिस ने थाना सिधवां बेट में पत्नी और उसके प्र्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खुरशैदपुरा के रहने वाले सुखपाल सिंह की शादी 13 साल पहले रंजीत कौर उर्फ रानी के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। कुछ साल बाद ही रंजीत कौर के गांव खुरशैदपुरा के रहने वाले काका सिंह के साथ संबंध बन गए। इस बारे में सुखपाल सिंह को पता लग गया। वह रंजीत कौर को काका सिंह से मिलने से रोकता था। इससे दोनों में अक्सर लड़ाई झगड़ा रहने लगा। बीती रात सुखपाल के विरोध पर भड़की रंजीत कौर ने अपने पति को पंजीरी में बेहोशी की दवा डालकर खिला दी। प्लानिंग के मुताबिक कुछ समय बाद ही उसने काका सिंह को बुला लिया।
विज्ञापन


इसी दौरान सुखपाल सिंह के पिता महिंदर सिंह घर आ गए। उनके देखते ही देखते काका सिंह ने सुखपाल सिंह के सिर में लक्कड़ का बल्ला मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इससे पहले महिंदर सिंह खून सुखपाल को अस्पताल लेकर जाते, उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सिधवां बेट के एसएचओ रंजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ रंजीत सिंह ने कहा कि मृतक के पिता महिंदर सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी और काका सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed