फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana minor girl burnt after rape, passes away in hospital

पहले रेप किया, फिर आग लगा दी, नाबालिग ने दम तोड़ा

Thu, 25 Feb 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 25 Feb 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
ludhiana minor girl burnt after rape, passes away in hospital

लुधियाना में नाबालिग लड़की से पहले रेप किया गया, फिर उसे जिंदा जला दिया। पीड़िता ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के शेरपुर इलाके में बिहार का दरभंगा निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था। वह कबाड़ी का काम करता है। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। बुधवार रात साढ़े आठ बजे इलाके में ही रेहड़ी लगाने वाला एक व्यक्ति उसके कमरे में घुसा।
विज्ञापन


उस समय कबाड़ी की पीड़ित बेटी और उसकी आठ साल की बहन कमरे में थीं। छोटी लड़की को बहाना बनाकर उसने बाहर भेज दिया। इसके बाद नाबालिग से उसने दुराचार किया और फिर उसको आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह फरार हो गया। लड़की की चीखकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस बुलाकर लड़की को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि छोटी बेटी ने जानकारी दी है कि आरोपी पिछले कुछ समय से पीड़िता से दुराचार कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed