फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana man try to burn alive to labourer for 430 rupees

फिरोजपुरः 430 रुपये के लिए हैवान बना शख्स, मजदूर को जिंदा जलाने की कोशिश

Mon, 16 Apr 2018 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 16 Apr 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
ludhiana man try to burn alive to labourer for 430 rupees
जिंदा जलाने की कोशिश
घर में किए गए रंग-रोगन की मजदूरी मांगना मजदूर लक्की को महंगा पड़ गया। मजदूरी देने की बजाए आरोपियों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोप है कि मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने के बाद उसे कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। करीब चालीस फीसदी झुलसे मजदूर को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना कैंट पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सिविल अस्पताल में दाखिल 38 वर्षीय लक्की पुत्र नरेश कुमार वासी ग्वालमंडी ने बताया कि उसने ग्वालटोली में किसी के घर पर रंग-रोगन किया  था। उसे बकाया 430 रुपये लेने थे। उसे पैसे की जरूरत थी। उसने मजदूरी के बकाया 430 रुपये मांगे। इस पर तीन लोग उसके घर आए। पहले उससे मारपीट की, फिर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


लक्की ने बताया आरोपियों ने आग लगाने के बाद कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी। वह किसी तरह से खिड़की तोड़कर बाहर निकला। इसके बाद उसे पड़ोसियों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में मौजूद लक्की के परिजनों का आरोप है कि घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है, अभी तक आरोपियों के विरुद्ध थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत दे दी गई है। थाना कैंट के प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर गई थी। घर पर ताला लगा होने के कारण लौट आई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके नामों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed