फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana farmer car robbed by boys on gun point, mother thrown on road

पेट्रोल लेने गया था, वापिस आया तो मां सड़क पर मिली और कार गायब

Sun, 06 Nov 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 06 Nov 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
ludhiana farmer car robbed by boys on gun point, mother thrown on road
गन प्वाइंट पर लुधियाना में लूटी गई किसान से कार
मां को कार में बिठाकर पेट्रोल लेने के लिए पंप पर गया था। वापिस आया तो मां सड़क पर पड़ी मिली और कार गायब थी। घटना पंजाब के लुधियाना की है। वेरका मिल्क प्लांट के पास तीन लुटेरों ने हथियार दिखाकर एक किसान की कार लूट ली।
विज्ञापन


लुटेरे कार में बैठी किसान की बुजुर्ग मां को नीचे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव बैंस के रहने वाले किसान कमलजीत सिंह की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि अभी लुटेरों के बारे में कुछ पता नहीं चला है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी करने के लिए गए थे बाजार

ludhiana farmer car robbed by boys on gun point, mother thrown on road
गन के साथ देखे गए संदिग्ध व्यक्ति
कमलजीत सिंह ने कहा कि वह खेतीबाड़ी करता है। शनिवार को वह अपनी स्विफ्ट कार में अपनी मां गुरमेल कौर के साथ कपड़े की खरीदारी करने के लिए मार्केट आया था। शॉपिंग के बाद वह घर जा रहे थे। उसे बोतल में डीजल की जरूरत थी।

वह वेरका मिल्क प्लांट के पास रघुनाथ अस्पताल के बाहर कार खड़ी कर खुद सामने पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए चला गया। इसी दौरान लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गाड़ी में घुस गए और उन्होंने गाड़ी भगा ली।

जब उनकी मां गुरमेल कौर ने शोर मचाया तो लुटेरों ने उन्हें हथियार दिखाए। एमबीडी मॉल के पास लुटेरों ने कार रोकी और उनकी मां के पर्स में पड़े दो हजार रुपये छीने और उन्हें नीचे धक्का देकर फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed