फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with minor girl in Ludhiana of Punjab

Ludhiana: बच्ची रहे सुरक्षित... इसलिए चाचा के पास छोड़ा, मगर उसी ने की हैवानियत, नाबालिग ने मां को बताई आपबीती

Wed, 26 Apr 2023 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 06:36 PM IST
सार

जांच अधिकारी एएसआई बरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Misdeed with minor girl in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति और परिवार से मिलने गांव गई महिला अपनी 12 साल की बच्ची को चाचा के पास छोड़ गई। आरोपी चाचा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची की मां पति के साथ घर लौटी तो बेटी ने आपबीती मां और पिता को बताई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना जमालपुर में शिकायत दी गई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के रहने वाले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि पति परिवार वालों के पास गया था। उसे भी किसी काम से गांव जाना था लेकिन बच्ची को वहां नहीं ले जा पा रही थी। उसने सुरक्षा के लिहाज से बच्ची को चाचा के पास छोड़ दिया। मगर आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने बच्ची को इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी। जब बच्ची की मां और पिता घर लौटे ते घबराई बच्ची चुपचाप थी। बच्ची की मां ने उससे पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद आरोपी की शिकायत पुलिस से की गई। जांच अधिकारी एएसआई बरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed