फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana: businessmen commit suicide and wrote in a suicide note

लुधियाना: कारोबारी ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिख दी बड़ी बात

Wed, 21 Sep 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 21 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana: businessmen commit suicide and wrote in a suicide note
सुसाइड - फोटो : demo pic
पैसे के लेन देन के चलते परेशान चल रहे जालंधर बाईपास के पास रहने वाले व्यापारी और प्रापर्टी डीलर जतिंदर अहूजा ने मंगलवार कों अपनी दुकान पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मृतक के कपड़ों से एक सुसाइड नोट और बीस हजार रुपये बरामद किया। सुसाइड नोट में व्यापारी ने छह लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने जतिंदर के बेटे गौरव अहूजा की शिकायत पर आरोपी जतिंदर सलूजा उर्फ लवली, जस्सियां रोड के काकू, विवेक, अश्वनी कुमार उर्फ सोनू, अशोक बब्बर और पूर्ण थापर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। गौरव के अनुसार उसके पिता जतिंदर अहूजा बारदाने के काम के साथ साथ प्रापर्टी का काम भी करते थे। उनका आरोपियों के साथ उनका पैसों का लेन देन था। आरोपी उन्हें पिछले काफी समय से परेशान कर रहे थे। इससे पिता जतिंदर परेशान चल रहे थे। 
विज्ञापन


रोजाना की तरह वह अपने काम पर चले गए। कुछ समय बाद उन्हें फोन आया कि वह अपने भाई साहिल और मां का ध्यान रखे। इतना कहने के बाद जतिंदर ने फोन काट दिया। पिता की यह बात सुन कर गौरव काफी परेशान हो गया। उन्होंने नौकर को फोन कर बात की तो उसने कहा कि मालिक अभी दुकान पर आए हैं। गौरव अपने चाचा और अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचा तो दुकान खुली थी। जतिंदर नीचे नहीं था। ऊपर कमरे की लाइट जल रही थी। सब लोग ऊपर गए तो जतिंदर का शव पंखे के साथ लटक रहा था। इस पर पुलिस को घटना की जानकारी  दी गई। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए उनके घरों और दुकानों पर छापामारी की गई थी। सभी आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed