फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lover want to do marrige, he kidnapped his Childrens

दो बच्चों की मां के प्यार में था युवक, शादी से मना किया तो कर दिया कांड

Sat, 17 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sat, 17 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lover want to do marrige, he kidnapped his Childrens
Kidnap - फोटो : अमर उजाला
नौजवान दो बच्चों की मां से प्यार कर बैठा और शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया। गुस्से में आकर युवक ने बड़ा कदम उठाया।  मामला अबोहर का है, जहां उपमंडल के गांव हिम्मतपुरा निवासी एक महिला पर शादी करने का दबाव बनाने के लिए उसके प्रेमी द्वारा अपहृत किए गए उसके दो बच्चों को थाना बहाववाला की पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 14 घंटों में ही बरामद कर लिया। जिससे पीड़ित पक्ष व पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


थाना बहाववाला पुलिस को दिए ब्यानों में परमजीत कौर पत्नी रेशम सिंह ने बताया कि वह गांव खुइयां कोठी थाना भुच्चो मंडी जिला बठिंडा में विवाहित है तथा परिवारिक विवाद के चलते वह अपने दोनों बच्चों के साथ अपने माता पिता के गांव हिम्मतपुरा में रह रही है। इसी दौरान गुरजंट सिंह नामक व्यक्ति से उसकी जान पहचान हो गई जो उससे शादी करना चाहता था। जबकि वह शादी के लिए लगातार मना कर रही है। 
विज्ञापन

ये था मामला

Lover want to do marrige, he kidnapped his Childrens
परमजीत कौर के अनुसार 14 सितंबर को उसके दो बेटे अंकुशदीप व जशनदीप घर से स्कूल गए लेकिन घर नहीं लौटे। जिस पर स्कूल प्रिंसिपल जगदीश कुमार व मास्टर सतपाल से पूछताछ में पता चला कि उसके दोनों बच्चे स्कूल पहुंचे ही नहीं। इतना सुनते ही उसने थाना बहाववाला के अंतर्गत आती चौकी बजीदपुर भोमा को इसकी सूचना दी।

परमजीत कौर ने बताया कि  गुरजंट सिंह ने उसे तथा उसकी मां को फोन कर यह धमकी दी कि अगर परमजीत कौर ने उसके साथ शादी नहीं की तो वह उसके बच्चों को जान से मार देगा और इसी लिए उसने उसके बच्चों का अपहरण किया है। पुलिस ने गुरजंट सिंह पुत्र हरपाल सिंह वासी भाटीवाला थाना लंबी जिला श्री मुक्तसर साहिब के खिलाफ भांदस की धारा की धारा 365 के तहत मुकदमा नंबर 99 दर्ज कर छापेमारी करते हुए बच्चों की तलाश शुरू की और सीतो गुन्नों के पास दोनों बच्चों को बरामद कर लिया। जबकि गुरजंट सिंह अभी तक फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed