{"_id":"57dbef894f1c1b7a31d47826","slug":"lover-want-to-do-marrige-he-kidnapped-his-childrens","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की मां के प्यार में था युवक, शादी से मना किया तो कर दिया कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों की मां के प्यार में था युवक, शादी से मना किया तो कर दिया कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kidnap
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौजवान दो बच्चों की मां से प्यार कर बैठा और शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया। गुस्से में आकर युवक ने बड़ा कदम उठाया। मामला अबोहर का है, जहां उपमंडल के गांव हिम्मतपुरा निवासी एक महिला पर शादी करने का दबाव बनाने के लिए उसके प्रेमी द्वारा अपहृत किए गए उसके दो बच्चों को थाना बहाववाला की पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 14 घंटों में ही बरामद कर लिया। जिससे पीड़ित पक्ष व पुलिस ने राहत की सांस ली है।
थाना बहाववाला पुलिस को दिए ब्यानों में परमजीत कौर पत्नी रेशम सिंह ने बताया कि वह गांव खुइयां कोठी थाना भुच्चो मंडी जिला बठिंडा में विवाहित है तथा परिवारिक विवाद के चलते वह अपने दोनों बच्चों के साथ अपने माता पिता के गांव हिम्मतपुरा में रह रही है। इसी दौरान गुरजंट सिंह नामक व्यक्ति से उसकी जान पहचान हो गई जो उससे शादी करना चाहता था। जबकि वह शादी के लिए लगातार मना कर रही है।

ये था मामला
परमजीत कौर के अनुसार 14 सितंबर को उसके दो बेटे अंकुशदीप व जशनदीप घर से स्कूल गए लेकिन घर नहीं लौटे। जिस पर स्कूल प्रिंसिपल जगदीश कुमार व मास्टर सतपाल से पूछताछ में पता चला कि उसके दोनों बच्चे स्कूल पहुंचे ही नहीं। इतना सुनते ही उसने थाना बहाववाला के अंतर्गत आती चौकी बजीदपुर भोमा को इसकी सूचना दी।
परमजीत कौर ने बताया कि गुरजंट सिंह ने उसे तथा उसकी मां को फोन कर यह धमकी दी कि अगर परमजीत कौर ने उसके साथ शादी नहीं की तो वह उसके बच्चों को जान से मार देगा और इसी लिए उसने उसके बच्चों का अपहरण किया है। पुलिस ने गुरजंट सिंह पुत्र हरपाल सिंह वासी भाटीवाला थाना लंबी जिला श्री मुक्तसर साहिब के खिलाफ भांदस की धारा की धारा 365 के तहत मुकदमा नंबर 99 दर्ज कर छापेमारी करते हुए बच्चों की तलाश शुरू की और सीतो गुन्नों के पास दोनों बच्चों को बरामद कर लिया। जबकि गुरजंट सिंह अभी तक फरार है।