फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lover couple swallowed poisonous substance in Gurdaspur

Gurdaspur News: प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, अस्पताल में दोनों की मौत, मरने से पहले बताई वजह

Tue, 23 May 2023 05:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 May 2023 05:20 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुरदासपुर के सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि दोनों की मौत हो चुकी है। इस पर पुलिस ने बयान के आधार पर कार्रवाई की। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Lover couple swallowed poisonous substance in Gurdaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विदेश न भेजने और पैसे वापस नहीं मिलने से परेशान एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जान दे दी। दोनों ने जहरीला पदार्थ निकल लिया। दोनों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में थाना धारीवाल की पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि रोहित निवासी शहजादा नंगल थाना सिटी गुरदासपुर के बयान के आधार पर गुलजार मसीह व मंजूर मसीह, सोनिया मसीह निवासी शिकार माछिया थाना कोटली सूरत मल्ली बटाला और नुमीना खोखर निवासी करतार नगर थाना छेहरटा के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई विक्रांत मसीह (35) का नेहा (32) निवासी शहजादा नंगल के साथ प्रेम संबंध था। वह 22 मई को निजी काम के लिए धारीवाल गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्हें पता चला कि उनके भाई विक्रांत ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उसने बताया कि जर्मनी जाने के लिए 24 लाख रुपये उक्त आरोपियों को दिए थे। मगर आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। इस कारण परेशान होकर विक्रांत और नेहा ने एक साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की मौत  की पुष्टि की। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुरदासपुर के सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि दोनों की मौत हो चुकी है। इस पर पुलिस ने बयान के आधार पर कार्रवाई की। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed