फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lover Couple Commits Suicide By Jumping In Front Of Train

बाइक पर सवार होकर आया प्रेमी जोड़ा, ट्रेन के आगे कूदे, कई टुकड़ों में बंटा शरीर, जानें वजह

Mon, 26 Aug 2019 03:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Lover Couple Commits Suicide By Jumping In Front Of Train
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी

गांव जगदीशपुर-बारोटा के बीच प्रेमी युगल ने सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी सहपाठी प्रेमिका संग शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे। जिसके चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


ट्रेन से कटने से उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए और इधर-उधर बिखर गए। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को अमृतसर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर जब ट्रेन जगदीशपुर-बारोटा के बीच पहुंची तो इसी दौरान प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। चालक ने मामले से स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। जिस पर जीआरपी को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में शवों की पहचान मूलरूप से गांव नाहरी फिलहाल कबीरपुर निवासी अरुण (19) और मूलरूप से बिहार फिलहाल शांतिनगर निवासी अंजलि (18) के रूप में हुई है। जीआरपी ने युवक-युवती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। जीआरपी की जांच में पता लगा कि दोनों एक साथ सोनीपत के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। 

उसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया था। इस बारे में लड़की के परिजनों को पता था। उन्होंने अरुण और अंजलि की शादी करने से मना कर दिया था। रविवार को दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रेलवे लाइन के नजदीक पहुंचे और डाउन ट्रैक पर अंबाला की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से मिले मोबाइल फोन से उनकी पहचान हो सकी है। 

जगदीशपुर-बारोटा के बीच सुपर एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक मिली है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों बाइक पर बैठकर यहां पहुंचे थे। जांच में पता लगा कि दोनों सहपाठी थे और युवती के परिजनों ने उनकी शादी कराने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। युवक के परिजनों ने दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से मना किया है।  -रामफल पाराशर, थाना प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed