फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   love story, ajab gajab love story, police refuse to arrest couple, bernala, rajasthan police, punjab

युवक-युवती के जज्बे के आगे पुलिस ने हार मानी, मोहब्बत जिंदाबाद

Sun, 05 Jun 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Sun, 05 Jun 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
love story, ajab gajab love story, police refuse to arrest couple, bernala, rajasthan police, punjab
प्रेमी जोड़ा - फोटो : demo pics
प्यार में सच्चाई हो तो समाज को हार माननी ही पड़ती है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया, पंजाब के बरनाला इलाके में। यहां राजस्थान से भागकर आए प्रेमी जोडे़ के जज्बे के आगे राजस्थान पुलिस को हार माननी पड़ी और उसे बेरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


हुआ यूं कि युवती सारिका ने कहा कि वह अपने प्रेमी पिंटू कुमार के साथ अपनी सहमति से आई है, उसे कोई अगवाह या किडनैप करके नही लाया और शादी भी उसने अपनी सहमति से रचाई है। शादीशुदा प्रेमी जोडे़ पिंटू कुमार व सारिका ने कहा कि अगर राजस्थान पुलिस उन्हें राजस्थान ले गई तो उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन


सारिका ने कहा कि उसने करीब चार बार ब्यान दिए हैं कि वह अपनी मर्जी से आई है और मर्जी से ही शादी की है वह दोनों बतौर पति पत्नी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन उनको शांति से जीने नही दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की बोली, किडनैप नहीं किया, मर्जी से आई है

love story, ajab gajab love story, police refuse to arrest couple, bernala, rajasthan police, punjab
शादी में नहीं आए गांववाले - फोटो : Getty
राजस्थान के सीकर जिला के नीम का थाना क्षेत्र के बरनाला आए प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव नीम के रहने वाले लालचंद ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी बेटी सारिका को गांव का लड़का पिंटू बरगलाकर किडनैप कर बरनाला ले आया है। इसकी शिकायत पर वह लड़की के लेने आए हैं। उन्हें लडके पिंटू को कचैहरी से पकड़ लिया है, जोकि वहां चाय की कंटीन करता है और उसकी निशानदेही पर लडकी सारिका को भी बरामद कर लिया है।

लड़की सारिका ने ब्यान दर्ज करवा दिए हैं कि उसे कोई किडनैप नही करके लाया वह अपनी मर्जी से आई है और मर्जी से ही पिंटू से  शादी करवाई है।थाना सिटी बरनाला के प्रभारी दविंदर सिंह ने कहा कि लडकी सारिका ने कहा कि अगर पुलिस उसको वहां ले गई तो उसकी जान को खतरा है, इसलिए वह वहां नही जाना चाहती, जिस कारण पुलिस उन्हें नही लेकर गई।

पिंटू कुमार ने कहा कि उसकी घरवाली सारिका के माता पिता व भाई नही है, लालचंद उसकी पत्नी का चाचा है और राजेश कुमार चचेरा  भाई है, जिनसे उन दोनों को जान का खतरा है। दोनों ने सहमति से शादी रचाई है। दोनों की बात सुनकर राजस्थान पुलिस को बेरंग लौटना पडा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed