फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love couple brother and sister commit suicide

प्रेम प्रसंग में भाई-बहन ने उठाया खौफनाक कदम!

Wed, 22 Apr 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Wed, 22 Apr 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
love couple brother and sister commit suicide

गांव दहां वासी चचेरे भाई-बहन के घर से भागकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग की आशंका से देख रही है।

विज्ञापन


रविवार सुबह गांव गोगड़ीपुर फाटक के समीप पटरी पर कटे हालत में मिले शवों का कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। एक ही पड़ोस के युवा और युवती की सुसाइड की सूचना सुनकर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई और सभी लोग चुप रहे और इस मामले में किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई।
विज्ञापन


जीआरपी पुलिस ने बताया कि युवक अमनदीप (19) करनाल स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत था और युवती रीना गांव के ही एक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों के इस तरह सुसाइड करने के मामले में हर कोई प्रेम प्रसंग की आशंका जता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्यारह बजे रात को निकले थे घर से

love couple brother and sister commit suicide

रेलवे लाइन पर कार्य करने वाले किसी कर्मचारी ने गोगड़ीपुर फाटक के पास रेलवे लाइन पर एक युवक व युवती का शव देखा। शव देखकर उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों व बजीदा रेलवे स्टेशन के मास्टर को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की और शवों की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में युवक की शिनाख्त अमनदीप और युवती रीना दोनों ही गांव दहां निवासी के रूप में हुई। गांव में इसकी सूचना आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात को लगभग ग्यारह बजे घर से बाहर निकले थे और दोनों ने ट्रेन के नीचे आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि युवती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दहां में 12वीं कक्षा की छात्रा थी और युवक करनाल में कॉल सेंटर पर कार्य करता था। युवक व युवती की मौत पर गांव में कई प्रकार की चर्चाएं हैं।

नरेश कुमार, एसआई, जीआरपी करनाल ने बताया कि गांव गोगड़ीपुर फाटक के नजदीक मिले युवक व युवती के शव की शिनाख्त गांव दहां वासी अमनदीप और लड़की रीना के रूप में हुई है। दोनों एक ही जाति के हैं और दोनों पड़ोसी हैं, जो रिश्ते में भाई-बहन हैं। पोस्टमार्टम करवाकर दोनों के शव परिजनों को सौप दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed