फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   looted millions in a factory, after workers hostage in haryana

गन प्वाइंट पर 15 कर्मचारियों को बनाया बंधक, फैक्ट्री में बदमाशों ने डाला कई लाख का डाका

Mon, 17 Dec 2018 10:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Dec 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
looted millions in a factory, after workers hostage in haryana
लूट के बारे में जानकारी लेते हुए डीएसपी

एक फैक्ट्री में करीब 15 बदमाशों ने धाबा बोल दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री के कर्मचारियों को गन प्वाइंट में बंधक बना लाखों का डाका डाला। घटना हरियाणा के हांसी के खरड़ रोड पर स्थित बैटरी की एक फैक्ट्री की है। बदमाशों ने पूरी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


 बदमाश 1.5 लाख नकदी सहित करीब 20 लाख का सामान कैंटर में लादकर फरार हो गए। बदमाशों ने फैक्ट्री में कार्यरत 15 कर्मचारियों को बंधक बनाने के बाद पूरी वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने में बदमाशों को करीब चार घंटे लगे, लेकिन किसी को भी मामले की भनक तक नहीं लगने दी। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी आर्यन चौधरी, सिटी थाना प्रभारी विकास कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


ओके इंडस्ट्रीज के मालिक प्रवीन रेवड़ी (आर्य नगर निवासी) ने बताया कि उनके पास सुबह 4:30 बजे एक कर्मचारी का फोन आया कि फैक्ट्री में लूटपाट हुई है, इसके बाद मैं फैक्ट्री पहुंचा। फैक्ट्री पहुंचने पर मुझे इस वारदात के बारे में पता चला। फैक्ट्री के चौकीदार ओमप्रकाश ने बताया कि देर रात एक युवक फैक्ट्री की मेन दीवार पर चढ़ने लगा। इस पर चौकीदार ने रोका तो कहने लगा कि उसका खरड़ रोड पर झगड़ा हो गया है और पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

looted millions in a factory, after workers hostage in haryana
फैक्ट्री में लाखों की लूट

अंदर आते ही युवक ने चौकीदार को गन दिखाते हुए मोबाइल देने की बात कही। बदमाश ने चौकीदार को थप्पड़ मारा और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दो अन्य बदमाश भी दीवार फांद कर अंदर आ गए। तीनों बदमाश गन प्वाइंट पर चौकीदार और साथ लगते कमरे में सो रहे चार अन्य कर्मचारियों फैक्ट्री में बने लेबर क्वार्टर में ले गया। उन्होंने क्वार्टर में सो रहे अन्य पांच-छह कर्मचारियों को भी बंधक बना लिया। चार-पांच कर्मचारी ऐसे भी थे, जो कि भट्ठी के पास सोए हुए थे। दो बदमाश उन्हें भी लेबर क्वार्टर में ले आए। 

कर्मचारियों के मोबाइल छीने, हाथ बांधे 
वारदात के दौरान दो बदमाश लेबर क्वार्टर में ही मौजूद रहे और उन्होंने गन प्वाइंट पर उन्हें बंधक बनाए रखा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से उनके मोबाइल फोन छीन लिए व उनके हाथ गमछे व अन्य कपड़ों से बांध दिए। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी की वीडीआर, एलईडी व अन्य सामान उतार लिया। 

वहां कार्यालय में गल्ले में पड़ी 1.5 लाख की नकदी चुरा ली। वारदात के दौरान दो बदमाश हाथ में गन लेकर लेबर क्वार्टर में कर्मचारियों को बंधक बनाए हुए थे। वहीं अन्य बदमाशों ने फैक्ट्री में लूटपाट की। बदमाश मेन गेट से कैंटर अंदर लेकर आए। उन्होंने 550 पीस लेड सीसा, 15-20 बैटरी व अन्य सामान कैंटर में लोड किया और फरार हो गए। 

आरोपी मौके से एक बाइक व महिला कर्मी कमलेश की कान की बाली भी छीन कर ले गए। फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारियों के अनुसार करीब 15 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी आर्यन चौधरी, सिटी थाना प्रभारी विकास कुमार सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  

कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। क्षेत्र में टावर के डंप उठवा कर आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास करेगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -आर्यन चौधरी, डीएसपी, हांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed