फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   put the pistol on head and Fortuner looted from son of businessman

कनपटी पर पिस्तौल तानकर व्यापारी के बेटे से फॉर्च्यूनर लूटी

Wed, 11 May 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 11 May 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
 put the pistol on head and Fortuner looted from son of businessman
प्रतीकात्मक तस्वीर
लुधियाना में पार्टी से लौट रहे व्यापारी के बेटे की कनपटी पर पिस्तौल तानकर कार सवार लुटेरे फॉर्च्यूनर लूटकर फरार हो गए। पीड़ित युवक के साथ उसके दोस्त भी थे। आरोपी उन्हें धमकाते हुए गांव इस्सोवाल की तरफ फरार हो गए। युवक ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद फिरोजपुर रोड पर देर रात नाकाबंदी कर खड़े एडीसीपी ट्रैफिक रतन सिंह बराड़ पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। थाना पीएयू की पुलिस ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरती चौक के पास स्थित कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले कपड़ा व्यापारी कुलवीर सिंह का बेटा तरुणप्रीत सिंह रविवार को अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में फार्च्यूनर गाड़ी लेकर गया था। उसके साथ उसके दोस्त तरांशु और करण भी थे। पार्टी खत्म होने के बाद देर रात करीब साढ़े 12 बजे तीनों नहर वाले रास्ते से घर की तरफ आ रहे थे। स्पीड ब्रेकर आने के कारण तरुणप्रीत ने गाड़ी धीरे कर ली।
विज्ञापन


इसी दौरान स्विफ्ट गाड़ी में आए लुटेरों ने पीछे से फार्च्यूनर को टक्कर मार दी। टक्कर होते ही तरुणप्रीत और उसके दोस्त गाड़ी से बाहर निकले। लुटेरों की गाड़ी से भी एक युवक बाहर निकल आया। उसने कहा कि सड़क पर तो टक्कर होती रहती है। इसी दौरान दो नकाबपोश बाहर निकले और उन्होंने तरुणप्रीत को काबू कर उसकी कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी। उन्होंने तरुणप्रीत से गाड़ी की चाबी ली और गाड़ी को फिरोजपुर रोड की तरफ घुमाया। उसके बाद लुटेरे कुछ ही दूरी से गाड़ी को घुमाकर इस्सोवाल की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने जाते हुए उन्हें धमकियां दी और फरार हो गए। तरुणप्रीत ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। कुलवीर सिंह परिजनों के साथ दूसरी गाड़ी में घटनास्थल पर जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें पुलिस का नाका मिला। जहां पर एडीसीपी ट्रैफिक रतन सिंह बराड़ खड़े थे। कुलवीर ने इसकी जानकारी उन्हें दी।

सूचना मिलने के बाद एडीसीपी ट्रैफिक पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने युवकों से बातचीत की और लुटेरों के बारे में जानकारी ली। वह सभी को लेकर हंबड़ा रोड के रास्ते मुल्लांपुर तक गए, लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जगरांव पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया और इलाके में नाकाबंदी करवाई। पुलिस को रास्ते में एक कॉलेज के बाहर सीसीटीवी कैमरे मिले, जिसकी फुटेज में दो गाड़ियां निकलती दिखी। फार्च्यूनर तो कुलवीर की ही थी, लेकिन स्विफ्ट कार का नंबर नजर नहीं आया।


थाना पीएयू में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कॉलेज के बाहर से एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है। जिसमें आरोपियों की गाड़ी का नंबर साफ नहीं आया है। पुलिस रास्ते में लगे और भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
- रुपिंदर कौर सरां, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed