{"_id":"5791294b4f1c1b3c50c4b8da","slug":"loot-maloya-driver-loot-attack-to-driver-chandigarh-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे ड्राइवर पर 3 युवकों ने किया हमला, मारपीट कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर जा रहे ड्राइवर पर 3 युवकों ने किया हमला, मारपीट कर लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलोया निवासी सुरेश कुमार पर तीन युवकों ने हमला कर उसका पर्स लूट ले गए। पर्स में पांच हजार रुपये और अन्य दस्तावेज थे। हमले में सुरेश को चोट आईं हैं। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटपाट की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार पेशे से ड्राइवर सुरेश मंगलवार देर रात काम से घर आ रहे थे। इस दौरान उनका दोस्त उन्हें बाहर मेन रोड पर छोड़ कर चला गया। वहां से सुरेश पैदल ही घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक्टिवा पर सवार तीन युवक आए और उन्हें घेर लिया। सुरेश कुछ समझ पाते, तीनों युवकों ने उनसे मारपीट करने लगे।
आरोपियों में से एक युवक ने पंच से उन पर वार कर दिए। इससे सुरेश को कई जगह चोट आई। सुरेश बदहवास हालत में सड़क पर गिर गए तो आरोपियों ने उनकी जेब से पर्स लूट लिया और फरार हो गए। इसी बीच सुरेश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर वहां पीसीआर और मलोया थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सुरेश को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद उनकी शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।