{"_id":"5807cccc4f1c1b434b703bf1","slug":"loot-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके पर फायरिंग कर लूट, देखता रह गया मालिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के ठेके पर फायरिंग कर लूट, देखता रह गया मालिक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके पर फायरिंग कर 35 हजार की लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा माडर्न कॉम्प्लेक्स रेलवे फाटक के पास स्थित शराब के ठेके पर फायरिंग कर तीन युवक 35 हजार रुपये लूट ले गए। घटना देर रात 10.55 बजे की है। माडर्न कॉम्प्लेक्स रेलवे फाटक के पास स्थित ठेके पर तीन युवक पहुंचे। उस समय ठेके पर सेल्समैन देशराज और जगमोहन मौजूद थे।
देशराज ने बताया कि वह और जगमोहन कैश इकट्ठा कर दुकान बंद करने जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक पहुंचे और बगैर कुछ कहे उसमें से एक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली दुकान की पिछली दीवार से जाकर लगी और दोनों बाल-बाल बचे। इसके बाद एक युवक दुकान के भीतर घुस गया और तिजोरी में रखे 35 हजार रुपये लूट ले गए। सेल्समैन जगमोहन ने बताया कि कैश लूटने के बाद तीनों युवक रेलवे फाटक के दूसरी तरफ खड़ी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। सेल्समैन ने बताया कि तीनों युवक हरियाणा निवासी लग रहे थे।
लूट की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाने के एसएचओ हरजिंदर जीत सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा घटनास्थल पर आसपास के थानों की पुलिस टीमें भी पहुंच गईं। क्राइम ब्रांच और फिं गर प्रिंट्स और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस मामला दर्ज करने में जुटी हुई थी।