फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot from family of real estate businessman in Ludhiana

लुधियाना: तेजधार हथियार से हमला कर रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी को किया अगवा, कीमती सामान लूटा, गाड़ी लेकर भागे

Tue, 12 Apr 2022 08:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Apr 2022 08:28 PM IST
सार

थाना डिविजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Loot from family of real estate businessman in Ludhiana
सीसीटीवी में कैद लुटेरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के केसरगंज मंडी में व्यापारी से लूट की वारदात अभी सुलझी भी नहीं थी कि बाइक सवार लुटेरों ने सिविल लाइन स्थित होटल सिल्वर सपून के बाहर रियल एस्टेट कारोबारी पर हमला कर उसकी पत्नी और पिता को अगवा कर लिया। आरोपियों ने पिता को भी मारपीट कर गाड़ी से उतार दिया और पत्नी को करीब दो घंटे तक घुमाते रहे और उसे जगरांव पुल पर छोड़ कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


भागने से पहले लुटेरे लाखों के जेवरात, मोबाइल फोन और एप्पल की घड़ी ले गए। पुलिस ने इस मामले में रियल एस्टेट कारोबारी न्यू टैगोर नगर निवासी सन्नी गोयल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण और गाड़ी लूटने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम मुंडियां कलां इलाके से गाड़ी बरामद कर ली। रियल स्टेट कारोबारी सन्नी गोयल ने बताया कि उसके चचेरे भाई की शादी है और सोमवार की रात महिला संगीत का समारोह था। समारोह के बाद वह पत्नी, माता-पिता और बहन के साथ घर चला गया, ताकि मां और बहन को छोड़ दे।

विज्ञापन

पिता को वापस आना था कि वह अपना स्कूटर उठाकर ले आए और पत्नी ने कह दिया कि वह भी साथ चलेगी। जब वह दोबारा रिजॉर्ट पहुंचे और जैसे ही वह कार से बाहर निकला तो एक आरोपी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उसकी जगह गाड़ी में सवार हो गया। जब सन्नी के पिता निर्दोश गोयल ने विरोध जताया तो आरोपी साथ बैठ गए और मारपीट कर कुछ दूरी पर फेंक दिया। उसके बाद आरोपी सन्नी की पत्नी को साथ लेकर घूमते रहे। 

आरोपियों ने गाड़ी में ही सन्नी की पत्नी के जेवरात उतरवा लिए और सारा सामान लूट लिया। करीब दो से ढाई घंटे बाद उसे देर रात करीब दो बजे के करीब जगरांव पुल के पास उतार कर फरार हो गए। सन्नी की पत्नी ने किसी तरह एक व्यक्ति से फोन लेकर परिवार को फोन किया। आरोपी जेवरात, सन्नी की पत्नी का फोन, एप्पल की घड़ी, गाड़ी में रखा सोने का सेट और अन्य कीमती सामान ले गए। यह सेट चचेरे भाई की पत्नी को देना था।

इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की तो मंगलवार दोपहर पता चला कि आरोपी गाड़ी मुंडियां स्थित राम नगर इलाके में खाली प्लाट में छोड़ गए हैं। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी गाड़ी लेने वहां पहुंचे। थाना डिविजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed