फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot And Beaten Up With Salesman In Rohtak Of Haryana

बदमाशों ने सेल्समैन से लूटे चार लाख, विरोध करने पर 15 बार चाकू मारा, पानी में डूबोया

Sat, 24 Aug 2019 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Loot And Beaten Up With Salesman In Rohtak Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कलानौर से रुपयों का कलेक्शन कर लौट रहे रोहतक के जनता कॉलोनी निवासी सेल्समैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने चार लाख की नकदी लूट ली। विरोध करने पर सेल्समैन पर चाकू से 15 बार वार कर दिया। इसके बाद सेल्समैन को पानी में डुबोकर मारने का प्रयास किया। सेल्समैन को मृत समझ कर बदमाश मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। घायल को कलानौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जनता कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसका बेटा मोहित रोहतक में एक तेल कम्पनी में सेल्समैन है। रुपयों का कलेक्शन भी करता है। शुक्रवार दोपहर बाद मोहित कलानौर क्षेत्र से रुपयों का कलेक्शन कर वापस रोहतक लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही मोहित लाहली गांव के पास पहुंचा तो दो बाइक सवार युवकों ने उसे रुकवा लिया और उसके बैग से कलेक्शन के करीब चार लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर पहले तो उसकी खूब पिटाई की और बाद में उसके शरीर पर चाकू से 15 वार कर उसे घायल कर दिया। चाकू के 8 कंधे, दो पीठ, दो हाथ और तीन छाती पर वार किए गए। इसके बाद पास में ही पानी के गड्ढे में मोहित को डुबोकर मारने का प्रयास किया। सेल्समैन को मृत समझ कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीजीआई के चिकित्सकों ने बताया कि मोहित की हालत नाजुक है उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने भी दर्ज किए सेल्समैन के बयान
पुलिस के अनुसार घायल सेल्समैन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पीड़ित ने दो युवकों पर लूटपाट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

मामले को लेकर आज एसपी से मिलेंगे परिजन
मोहित के पिता सुरेंद्र का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसपी राहुल शर्मा से मिलेंगे। डीएसपी से भी मामले की शिकायत की गई।

भाई मुझे माफ कर दो, मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है
पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह काफी देर तक आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा। कहा कि उसने उनका क्या बिगाड़ा है मगर आरोपी नहीं माने और गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू से वार और पिटाई करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed