{"_id":"6453aca6ba131af0a3081013","slug":"liquor-contractor-murdered-in-kaithal-of-haryana-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल में शराब ठेकेदार सतीश गुर्जर की हत्या, घातक हथियारों से घर के पास वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal News: कैथल में शराब ठेकेदार सतीश गुर्जर की हत्या, घातक हथियारों से घर के पास वारदात
Thu, 04 May 2023 06:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 May 2023 06:35 PM IST
सार
एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि दो पक्षों में आपसी रंजिश की वजह से यह हत्या की गई। मृतक की आरोपी पक्ष 2019 में ही हत्या करना चाहता था। उस दौरान गलती से संदीप नामक व्यक्ति की कुरुक्षेत्र में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
सतीश की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल में बुधवार की रात दो गुटों में कई साल से चल रही रंजिश में एक पक्ष ने शराब ठेकेदार सतीश गुर्जर की स्कॉर्पियो गाड़ी में ही घर के निकट हथौड़ों व अन्य हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्यारे एक कार में सवार होकर आए थे। ठेकेदार को कुरुक्षेत्र अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में चार नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। एसपी ने कहा कि दो पक्षों की रंजिश में यह हत्या की गई है। पुलिस जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
ढांड निवासी मृतक युवक के चाचा प्यारा सिंह ने कहा कि उसका भतीजा सतीश शराब ठेकेदार था। वह प्रॉपर्टी का काम भी करता था और पुरानी रंजिश के चलते ढांड निवासी मनदीप, अनमोल उर्फ सन्नी, बलजीत, अजय बंजारा व अन्य ने हथोड़े और घातक हथियारों से हमला कर भतीजे की निर्मम हत्या कर दी है।
विज्ञापन
शादी समारोह से शुरू हुआ विवाद
वर्ष 2019 में गांव ढांड में शादी समारोह में जाजनपुर निवासी जितेंद्र का राहुल से झगड़ा हो गया था। ढांड निवासी राहुल, बलजीत व रणजीत निवासी ने जितेंद्र का अपहरण कर लिया था। उसे गंभीर चोट आई थी। ढांड थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। भतीजा सतीश कुमार राहुल के साथ साझीदार था। यही वजह थी कि वह इस केस की पैरवी कर रहा था।
विज्ञापन
इससे रणजीत व अन्य रंजिश रखते थे। बुधवार रात को भतीजा सतीश स्कॉर्पियों से घर आ रहा था। जब उसने गली में गाड़ी मोड़ी तो एक आल्टो गाड़ी पिहोवा की तरफ से आई। इसमें ढांड निवासी मनदीप, अनमोल समेत अन्य युवक सवार थे। इनके पास हथौड़ा, रॉड और अन्य हथियार थे।
सभी ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और अनमोल ने सतीश की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद सतीश जोर-जोर से चिलाने लगा। इस दौरान आरोपी युवकों ने घातक हथियारों से सतीश के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया। हमले में सतीश गंभीर रूप से घायल हुआ। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद सतीश को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2019 में ही करना चाहते थे हत्या
पुलिस ने इस मामले में मनदीप, अनमोल उर्फ सन्नी, बलजीत उर्फ काला, अजय राठौर और अन्य के खिलाफ धारा 302, 148, 149, 285, 323, 379, 427, 25, 54, 59 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि दो पक्षों में आपसी रंजिश की वजह से यह हत्या की गई। मृतक की आरोपी पक्ष 2019 में ही हत्या करना चाहता था। उस दौरान गलती से संदीप नामक व्यक्ति की कुरुक्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी मनदीप का सगा भाई व उसका चाचा अंबाला जेल में हैं। पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीआईए टीमें हत्यारों की तलाश में है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।