फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   life time jail imprisonment to four boys in murder case of panipat

चंद रुपयों के लालच में 4 युवकों ने किया था वो कांड, अब जेल में कटेगी सारी जिंदगी

Tue, 21 Feb 2017 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(पंजाब) Updated Tue, 21 Feb 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
life time jail imprisonment to four boys in murder case of panipat
jail
चंद रुपयों के लालच में चार युवकों ने एक ऐसा खौफनाक कांड किया था, जिसकी सजा अब जाकर मिली। उन्हें सारी जिंदगी जेल में काटनी पड़ेगी। घटना हरियाणा के पानीपत की थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र मलिक की अदालत ने हत्या के मामले में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी पर तीस-तीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को तीन-तीन साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। पुलिस के अनुसार उझा गेट साईं कॉलोनी निवासी सारिका ने 9 नवंबर 2015 को थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति सिलक राम ऑटो चलाता है। सात नवंबर 2015 को उसका पति ऑटो ठीक करवाने के लिए घर से गया था। उसके बाद लौटकर नहीं आया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ कि गांव रिसालू निवासी सुरेश, सतनारायण, अमन और गांव नांगल खेड़ी निवासी विनोद ने सात नवंबर 2015 को सिलक राम के साथ बैठकर शराब पी थी। पुलिस ने बाद में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सिलक राम के साथ बैठकर पहले शराब पी, फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके शव को गांव राजाखेड़ी के पास नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने सिलकराम का एटीएम निकाल लिया था। उसका पासवर्ड उन्हें पहले से ही पता था। एटीएम कार्ड से उन्होंने तीन ट्रांजेक्शन में साठ हजार रुपये निकाले और आपस में बांट लिए। करीब सवा साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद हत्या के चारों दोषियों को सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र मलिक की अदालत में पेश किया गया। वहां चारों को हत्या का दोषी पाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed