फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   laptop will expose secrets of zulfikar khan sex life

मिला वो सुबूत, जिसमें कैद हैं जुल्फीकार की सेक्स लाइफ के राज

Sat, 18 Jul 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Jul 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
laptop will expose secrets of zulfikar khan sex life

बच्चों से कुकर्म के मामले में फंसे थिएटर एज एनजीओ के डायरेक्टर जुल्फिकार खान के कई रहस्यों का पर्दा पर अब उसका लैपटॉप उठाएगा। पुलिस ने शुक्रवार को जुल्फिकार खान के आफिस से मिले लैपटॉप को जांच के लिए सीएफएसएल को भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को लैपटॉप से कई राज खुलने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस ने बताया है कि अभी तक के जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो चौंकाने वाले हैं। थिएटर एज एनजीओ के डायरेक्टर जुल्फिकार खान के कारनामों की पोल लगातार खुलती जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान जुल्फिकार खान लगातार नए खुलासे कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस खान के पास से जब्त दो लैपटॉप को सेक्टर-36 स्थित सीएफएसएल के पास जांच के लिए भेजा है। यह लैपटॉप जुल्फिकार के घर से मिले थे। पुलिस के  अनुसार अभी तक मिले लैपटॉप से कोई जानकारी नहीं जुटाई जा सकी क्योंकि लैपटॉप के पासवर्ड की जानकारी नहीं मिली है। लैपटॉप से जुल्फिकार के कई काले कारनामों के खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह आठ लाख की आमदनी

laptop will expose secrets of zulfikar khan sex life

सेक्टर-24 स्थित आफिस से मिले कागजों और अन्य सबूतों से स्पष्ट हुआ है कि जुल्फिकार को हर महीने करीब आठ लाख की आमदनी होती थी।

कैश रसीदों से जुटाए गए आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है कि जुल्फिकार के यहां हर रोज करीब आठ हजार रुपये की रद्दी बेची जाती थी। यह रद्दी ट्राइसिटी के घरों से इकट्ठी की जाती थी। अधिकतर रद्दी शहर के आलाधिकारी जुल्फिकार खान को बच्चों की मदद के लिए देते थे।

11 भतीजों के नाम से बैंकों में खातेः
जानकारी मिली है कि शहर में जुल्फिकार खान के 11 भतीजे रहते थे। जिनके नाम पर उसने शहर के अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए हुए थे। खान से सेक्टर-25 में एक मकान को तलाकशुदा महिला गीता देवी को किराए पर दिया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed