फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   lady try to stop husband for wine drinking, he killed her

पति को छोड़ प्रेमी से की शादी, शराब पीने से रोका तो मिली ये सजा

Sat, 29 Oct 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Sat, 29 Oct 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
lady try to stop husband for wine drinking, he killed her
शराब पीने को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी की हत्या
पति को छोड़कर अलग रह रही महिला ने प्रेमी से शादी कर ली थी, लेकिन उसे शराब पीने से रोकने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। घटना पंजाब के मुक्तसर की है।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी की वजह से घर में कलह रहने से परेशान नशेड़ी पति ने शनिवार सुबह बरकंदी रोड पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की माता के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

किरण बाला निवासी लुधियाना हाल आबाद फैक्टरी रोड ने बताया कि उनकी बेटी बबिता रानी (31) की शादी 2003 में श्री गंगानगर में हुई थी। वहां पर पति के साथ अनबन होने से वह अपने बेटे लवप्रीत सिंह के साथ अलग रहने लगी। इसके बाद वह मलोट स्थित नाइसर ग्रीन कंपनी में काम करने लगी।
विज्ञापन

7 साल पहले की थी लव मैरिज

lady try to stop husband for wine drinking, he killed her
bf
वहीं पर ही मुक्तसर निवासी वरिंदरपाल सिंह भी काम करता था। इसके साथ उनकी बेटी के प्रेम संबंध बन गए। दोनों ने करीब सात साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद मुक्तसर में ही रहना शुरू कर दिया। किरण बाला के अनुसार वरिंदरपाल सिंह काम नहीं करता था।

इस वजह से अक्सर ही घर में झगड़ा रहता था। उन्होंने कहा कि बबिता ने घर में ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर दिया। करीब एक माह पहले ही बबिता केयर सेंटर पर प्राइवेट नौकरी करने लगी थी। शनिवार सुबह वरिंदरपाल सिंह ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।

इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी हरमीक सिंह दयोल और थाना सिटी प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी हरमीक सिंह दयोल ने बताया कि उनकी ओर से वरिंदरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed