फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady suicide, rape allegation on police man, bhiwani rape, bhiwani suicide, haryana news

पुलिसवाले को रेपिस्ट बता सचिवालय की छत से कूदी पीड़िता

Wed, 16 Mar 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 16 Mar 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
lady suicide, rape allegation on police man, bhiwani rape, bhiwani suicide, haryana news
रेप, सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
भिवानी पुलिस की ढीली कार्रवाई के विरोध में रेप पीड़ित महिला ने यहां लघु सचिवालय की छत से कूद कर जान देने की कोशिश की। इस घटना के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया। घायलावस्था में महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला ने आरोप लगाया कि रेप करने वाला चंडीगढ़ पुलिस का जवान है, इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन


महिला ने दस दिन पहले चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। मंगलवार दोपहर एक बजे लघु सचिवालय में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के प्रथम तल स्थित कार्यालय के सामने छत से छलांग लगा दी। इसके बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया। एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला सदर थाना अंतर्गत दादरी रोड स्थित एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


महिला अपने पति के साथ एसपी से मिलने आई थी। एसपी कार्यालय में उपस्थित नहीं होने की वजह से दोनों इंतजार करने लगे। महिला का पति किसी काम से चला गया, इसी दौरान यह घटना हो गई। जिला अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि उसके साथ चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी ने डेढ़ साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। उसे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई चाहिए। जबकि, पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उल्टा उस पर ही आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डेढ़ साल पहले भी जवान ने की थी छेड़छाड़

lady suicide, rape allegation on police man, bhiwani rape, bhiwani suicide, haryana news
ट्रेन के शैचालय में किशोरी से रेप - फोटो : demo
महिला के पति ने बताया कि वह बीएसएफ में था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी किसी कार्य से भिवानी आ रही थी तो आरोपी युवक ने लिफ्ट के बहाने छेड़छाड़ की। बाद में माफी मांग ली। इसी दौरान आरोपी ने पानी में कुछ मिलाकर उसकी पत्नी को पिलाया। जिससे वह बेहोश हो गई। इस हालत में उसकी अश्लील फोटो खींच ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। उनके घर के नंबर पर फोन करने लगा और बाद में अलग सिम भी दिला दी। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

व्यक्ति ने बताया कि अब उसकी पत्नी ने उसे सारी बात बताई। इसके बाद पांच मार्च को उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, मगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। महिला  के पति ने बताया कि महिला थाने में कोई सुनवाई नहीं होने के बाद वे एसपी, डीएसपी से मिलने लघु सचिवालय आए। मगर यहां न एसपी मिली न डीएसपी। इसी दौरान वह एफआईआर की कॉपी की फोटोस्टेट कराने चला गया।

पत्नी एसपी कार्यालय के सामने गैलरी में थी। बाद में पता लगा कि उसकी पत्नी ने कार्रवाई नहीं होने पर छत से छलांग लगा दी है। मामले में महिला थाना प्रभारी डॉ. नन्ही देवी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म का मामला दर्ज है। आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर रखा है और कोर्ट की ओर से अभी उनके पास किसी तरह की सूचना नहीं आई है।

मैं मरूंगी और तेरा नाम लेकर मरूंगी

lady suicide, rape allegation on police man, bhiwani rape, bhiwani suicide, haryana news
rape - फोटो : Demo
छत से छलांग लगाने से पहले महिला और उसके परिजनों की महिला थाना में खूब बहस हुई। इसी दौरान पीड़ित महिला ने खुलेआम कहा कि तुम लोग कार्रवाई नहीं कर रहे। आरोपी को बचा रहे हो। मैं मरूंगी और तुम्हारा नाम लेकर मरूंगी। महिला की बात को किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। महिला के पति ने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय रहते आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया और उसे कोर्ट जाने का मौका दिया।

महिला के खिलाफ आत्महत्या प्रयास का मामला दर्ज
एसपी कार्यालय के पास सचिवालय की छत से कूदकर जान देने का प्रयास करने वाली महिला के खिलाफ ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसी के बयान पर आत्महत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। एसएचओ सिविल लाइन जय सिंह ने बताया कि महिला ने समाज कल्याण विभाग के सामने से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। महिला के बयान लिए गए और उन्हीं के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed