फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   lady missing with child, dead body found buried in house in firozpur village

8 दिन के बच्चे के साथ लापता थी महिला, देखिए इस हाल में मिली?

Sun, 23 Oct 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 23 Oct 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
lady missing with child, dead body found buried in house in firozpur village
फिरोजपुर में घर में ही मिली गायब महिला की लाश
एक महिला अपने 8 दिन के बच्चे के साथ 5 दिन से लापता थी और अब जिस हाल में वो मिली, देखने वालों के होश उड़ गए। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। जलालाबाद में बीती 17 अक्तूबर से आठ दिन के बच्चे के साथ गायब हुई महिला की लाश उसी के घर के अंदर जमीन में दबी मिली।
विज्ञापन


बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। महिला के पति ने 19 अक्तूबर को ट्रेन तले आकर खुदकुशी कर ली थी। यह घटना जलालाबाद में घटी। उधर, महिला की लाश की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसएसपी फाजिल्का नरेंद्र भार्गव व डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

अवारा कुत्तों के कारण हुआ मामले का खुलासा

lady missing with child, dead body found buried in house in firozpur village
फिरोजपुर में घर में ही मिली गायब महिला की लाश
पुलिस के मुताबिक परमीला रानी पत्नी पिंटू निवासी जलालाबाद  के गायब होने की शिकायत पुलिस के पास उसके मायके वालों ने की थी। पुलिस परमीला की तलाश कर रही थी। शनिवार को आवारा कुत्तों ने मकान के अंदर से आ रही बदबू के चलते जमीन को खोद दिया।

इस पर जमीन से महिला का पांव बाहर आ गया। यह देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच उस जगह की खुदाई कर महिला की लाश निकाली। महिला का आठ दिन का बच्चा नहीं मिला।

पति 19 अक्तूबर को ट्रेन से कट गया था

lady missing with child, dead body found buried in house in firozpur village
फिरोजपुर में घर में ही मिली गायब महिला की लाश
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि परमीला रानी के पति पिंटू ने 19 अक्तूबर को ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। परमीला के दो बच्चे बिक्रम और काली हैं। दोनों पिंटू के बड़े भाई संजय के पास रहते हैं। आठ दिन पहले ही परमीला ने एक और बच्चे को जन्म दिया था।

उधर, डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल का कहना है कि पिंटू ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाश जमीन तले दबा दी और खुद ने डर के मारे ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। गिल का कहना है कि आठ दिन के बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed