{"_id":"5809e87a4f1c1b672c705ca1","slug":"lady-locked-husband-in-room-on-karwa-chauth-night-and-burn-him-alive-in-jind","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ की रात पति को कमरे में बंद करके किया वो काम, सिहर उठेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवा चौथ की रात पति को कमरे में बंद करके किया वो काम, सिहर उठेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
करवा चौथ की रात को महिला ने पति को जलाने की कोशिश की
करवा चौथ की रात को महिला अपने पति से इतनी नाराज हुई कि उसने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद जो किया, वो रूह कंपाने वाला था। घटना हरियाणा के जींद की है। गांव पिल्लूखेड़ा में एक महिला ने करवा चौथ के दिन अपने पति से रिश्तों से सारे बंधन तोड़ दिए।
यही नहीं, उसने अपने पति को कमरे में बंद करके तेल छिड़ककर आग लगा दी। उसके बाद वह खुद ही उसे उठाकर रोहतक पीजीआई ले गई। उसके बाद फरार हो गई। मामला गंभीर देखकर डॉक्टर्स ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित के बयान दर्ज किए।

Trending Videos
पति-पत्नी में किसी बात को लेकर हुई थी तकरार
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस को दी शिकायत में झुलसे पति ने अपना नाम राजेंद्र बताया। उसने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता के साथ अकसर कहासुनी होती थी। बुधवार रात को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इस पर सुनीता ने घर का दरवाजा बंद कर उसे आग लगा दी। इस घटना में राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया।
बाद में उसे पीजीआइ रोहतक में दाखिल करवाया गया है। आग लगाने के बाद सुनीता ने ही अपने पति को अस्पताल पहुंचाया और उसके बाद से वह फरार है। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि राजेंद्र की शिकायत पर उसकी पत्नी सुनीता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।