{"_id":"24aacf61a428cc9b2f387a32bb04bff7","slug":"lady-kidnap-and-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 28 May 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमक मंडी में राशन खरीदने आई महिला को कार सवार चार व्यक्ति उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद चारों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात करीब साढ़े आठ बजे नमक मंडी में सामान खरीदने के लिए आई थी। उसी समय चार व्यक्ति एक इंडिका कार में सवार होकर आए और उसे उठाकर ले गए।
उसे किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। किसी तरह महिला छुटकर घर पहुंची और परिजनों को बताया। महिला ने बताया कि वह चार में से तीन व्यक्तियों को पहचानती है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
थाना सिटी प्रभारी सूरजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान पर तरसेम लाल पुत्र कश्मीरी लाल वासी अमृतसरी गेट, वोहरा कालोनी फिरोजपुर, विनोद पुत्र तरसेम लाल, करणवीर पुत्र गुरचरण व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन