फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady homeguard complaints to IG against dsp is own sexual harrasment

महिला होमगार्ड को कमरे में बुलाते डीएसपी और करते शर्मनाक हरकत

Fri, 15 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 15 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
lady homeguard complaints to IG against dsp is own sexual harrasment
यूटी पुलिस एक बार फिर शर्मसार - फोटो : Demo pic
यूटी पुलिस एक बार फिर शर्मसार हुई है। महिला कर्मचारी ने डीएसपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आईजी के पास शिकायत दी है। विभाग ने महिला की शिकायत की जांच का जिम्मा सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी को सौंप दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक होम गार्ड में डेढ़ महीने पहले भर्ती हुई एक महिला कर्मचारी मंगलवार को आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा से मिली। महिला कर्मी ने शिकायत दी कि होम गार्ड के डीएसपी दविंदर शर्मा ने अपने कमरे में बुलाकर यौन उत्पीड़न किया। डीएसपी शर्मा उसे अपने कमरे में बुलाकर बेवजह बिठाए रखते थे।
विज्ञापन


आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उस पर कमेंट करते कि वह वर्दी में बेहद सुंदर लगती है। जब महिला सिविल में आती थीं, तो डीएसपी उसे कपड़े बदलकर वर्दी पहनने को कहते थे। वुमन सेल में बुलाकर सबके सामने कहा कि वह उनकी बेहद खास है, उन्हें कम्प्यूटर वर्क भी सिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी दविंदर शर्मा को 15 दिन की छुट्टी पर भेजा

lady homeguard complaints to IG against dsp is own sexual harrasment
rape - फोटो : demo pic
आईजी ने उसकी शिकायत पर आगे की जांच करने के लिए विभाग की सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी को भेज दी  है।

जांच कमेटी पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी में तीन महिला इंस्पेक्टर गुरदर्शन कौर भुल्लर, कुलबीर कौर और रीना देवी शामिल हैं और एसपी हेडक्वार्टर ईश कमेटी हेड हैं। साथ ही विभाग ने डीएसपी दविंदर शर्मा  को 15 दिन की छुट्टी पर भेज दिया है। शिकायतकर्ता महिला होमगार्ड का तबादला सेक्टर-24 चौकी में कर दिया गया है।

महिला की पोस्टिंग होमगार्ड हेडक्वार्टर में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट बलबीर सिंह के पास हुई थी। करीब तीन महीने पहले ही दविंदर शर्मा को इंस्पेक्टर से डीएसपी प्रमोट किया गया था। करीब एक महीने पहले उन्हें क्राइम अगेंस्ट वुमन सेल का एडिशनल चार्ज दिया गया था। वहीं इस मामले में आला अधिकारियों और डीएसपी को उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया परंतु किसी ने फोन नहीं उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed