{"_id":"660ce1182e8fd9ea100f6517","slug":"laborer-found-murdered-in-in-labor-chowk-manimajra-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: मनीमाजरा लेबर चौक पर मजदूर की पत्थर मारकर हत्या, सुबह मिला खून से लथपथ शव, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: मनीमाजरा लेबर चौक पर मजदूर की पत्थर मारकर हत्या, सुबह मिला खून से लथपथ शव, जांच शुरू
Wed, 03 Apr 2024 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:24 AM IST
सार
मरने वाला मुकेश बिहार का रहने वाला था और सरिया बांधने की मजदूरी करता था। वह लेबर चौक के पास ही रात में सो जाता था। सुबह लोगों ने उसका खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
लेबर चौक मनीमाजरा में एक दिहाड़ी मजदूर की पत्थर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक मुकेश बिहार का रहने वाला है और लेबर चौक पर आसपास कहीं रात में सो जाता था। बताया जा रहा है कि वह सरिया बांधने की मजदूरी करता था।
घटना की जानकारी बुधवार सुबह साढ़े छह बजे हुई। एक टैक्सी ड्राइवर प्रकाश कुमार लेबर चौक पर बने पार्किंग स्थल से अपनी गाड़ी लेने आया तो एक महिला ने उसे बताया कि एक व्यक्ति फुटपाथ पर पड़ा है जिसके पास से खून निकल रहा है। प्रकाश कुमार ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पहले पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस फिर मनीमाजरा की टीम मौके पर पहुंची। मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल ने मौके पर आकर घटना की जांच की।
फिलहाल पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार घटना देर रात की है। मुकेश का किसी के साथ झगड़ा हुआ और उसने उसके सिर पर पत्थर मार कर उसके साथ मारपीट भी की है, क्योंकि मृतक के सिर पर निशान के अलावा उसके चेहरे पर भी चोटों के निशान हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।