{"_id":"c5e4b836d068a07a75b318a73b311b17","slug":"lab-owner-couple-killed-in-accident-in-kurali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभाकर लैब के मालिक दंपति को वाहन ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रभाकर लैब के मालिक दंपति को वाहन ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली,मोहाली
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली के रूपनगर मार्ग पर गांव बनमाजरा के पास सोमवार सुबह सैर पर जा रहे प्रभाकर लैब के मालिक दंपति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा। अब पुलिस की नजर टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग पर टिकी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रभाकर लैब के मालिक नरेंद्र कुमार प्रभाकर (43) और उसकी पत्नी राधा प्रभाकर (38) रोजाना की तरह सोमवार सुबह साढे़ पांच बजे सैर के लिए निकले थे। बनमाजरा के पास गांव आते समय उनको किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सिंघभगवंतपुरा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रूपनगर भेजा दिया है। सिंघभगवंतपुरा थाने के एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई वरिंदर प्रभाकर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन