फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnapping, rape and attempt to murder in Punjab

महिला को अगवाकर दुराचार, मरा समझ गहने लेकर भागा आरोपी

Thu, 12 Oct 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Thu, 12 Oct 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping, rape and attempt to murder in Punjab
- फोटो : Demo Photo
मारपीट की घटना की शिकायत पुलिस से करने पर गुस्साए अकालगढ़ के रहने वाले रविपाल ने महिला को अगवा कर उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद किसी हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने नग्न हालत में पड़ी पीड़िता की वीडियो क्लिप भी बनाई। बाद में उसे मरा हुआ समझ आरोपी पीड़िता के गहने लेकर फरार हो गया।    
विज्ञापन


थाना सुधार के प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि आरोपी रविपाल के खिलाफ दुराचार, अगवा करने, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।  मामला पीड़िता की बेटी ज्योति के बयान पर दर्ज किया गया है। पीड़िता को गंभीर हालत में पहले सिविल अस्पताल, फिर लुधियाना भेजा गया। सिविल अस्पताल लुधियाना से भी उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले के जांच अधिकारी थानेदार परमिंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला के साथ हुए सि पूरे घटनाक्रम को एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


इस साजिश में दंगा पीड़ित कालोनी लुधियाना के दंपति साजन एंव सुक्खी भी शामिल है। आरोपी रविपाल केसाथ साजन और सुक्खी को भी नामजद किया गया है। पुलिस को दिए अपने ब्यान में ज्योति ने कहा कि आरोपी उसकी मां को अकालगढ़ स्थित उसके घर से अगवा कर ले गए। रविपाल ने उसकी मां को अपने घर ले जाकर दुराचार किया। उसके बाद अश्लील वीडियो बनाई और गहने लूट लिए। ज्योति ने कहा कि उसकी मां ने आरोपी रविपाल के खिलाफ लुधियाना के थाना डुगरी में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके चलते वह उसके साथ रंजिश रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed