{"_id":"585d685e4f1c1b774fe3c307","slug":"kidnapping-life-imprisonment-three-amritsar-kidbapping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के अपहरण मामले में 3 को आजीवन कारावास, तीनों अमृतसर के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के अपहरण मामले में 3 को आजीवन कारावास, तीनों अमृतसर के
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग का अपहरण कर 25 लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में जिला अदालत ने शुक्रवार को अमृतसर निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, सुखदेव सिंह और प्रभजोत सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने मुख्य आरोपी सुखजिंदर सिंह पर 5 हजार और अन्य दो पर 4.5-4.5 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। अपहरण का मामला पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था।
मामले के अनुसार 17 जनवरी 2014 को सेक्टर-38 निवासी मोनिका ने सुखजिंदर, सुखदेव और प्रभजोत के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने कहा था कि तीनों ने उसके भाई का घर से अपहरण कर लिया है। उसका कहना था कि अपहरणकर्ताओं ने उसके भाई का अपहरण कर उससे 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण हुए नाबालिग के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। उसका मोबाइल ऑन था। अपहरणकर्ता फिरौती मांगने के लिए उसके ही मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे।
अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस ने नेशनल हाईवे पर बने दप्पर टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें पुलिस को अपहरणकर्ताओं की आई-20 और स्विफ्ट कार बैरियर से निकलती दिखाई दी।

पुलिस ने दो को अंबाला और एक को अमृतसर से किया था गिरफ्तार
पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मालिकों का पता किया तो जांच में पाया गया कि यह गाड़ी अमृतसर निवासी सुखजिंदर सिंह और दूसरी कार प्रभजोत के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसके बाद अपहरणकर्ताओं का फोन मोनिका के पास आया था। उनके बीच 13 लाख की फिरौती देने की बात तय हुई थी।
अपहरणकर्ताओं ने मोनिका को फिरौती की रकम के तौर पर एक कार, दो लाख रुपये, 10 किलो चांदी और पांच ब्लैंक चेक अमृतसर आकर देने के लिए कहा था। अपहरणकर्ताओं ने मोनिका को कहा था कि वह जैसे ही उन्हें फिरौती की रकम देगी तो वह उसके भाई को उसके परिजनों के हवाले कर देंगे। मोनिका के अंकल राजिंदर शर्मा फिरौती की रकम लेकर अमृतसर गए, जबकि उनके साथ ही पुलिस पार्टी भी थी।
इसी दौरान अमृतसर की एयरपोर्ट रोड पर अपहरणकर्ताओं ने राजिंदर की कार रोकनी चाही तो पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर नाबालिग को उनके चंगुल से छुड़वा लिया था। पुलिस ने फिरौती की रकम लेने आए प्रभजोत सिंह को गिरफ्तार किया था।