सिख स्टूडेंट को किडनैप कर 3 नकाबपोशों ने किए कत्ल केश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-46 में बुधवार शाम को तीन नकाबपोश युवकों ने ट्यूशन से लौट रहे सिख स्टूडेंट को किडनैप कर उसके केश कत्ल कर दिए।
पुलिस को शक है कि नकाबपोशों ने किसी खुन्नस में ही वारदात को अंजाम दिया है, जबकि परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिलहाल सेक्टर-34 थाने की पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-46 निवासी इसानप्रीत सिंह (17) के पिता अजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि इसानप्रीत बुड़ैल में ट्यूशन पढ़ने जाता है। रोजाना की तरह बुधवार को करीब 8:30 बजे वह ट्यूशन से घर लौट रहा था।
इसी दौरान फॉरेस्ट एरिया के पास तीन नकाबपोशों ने उसे रोक लिया। युवक उसे बाइक पर बिठाकर जंगल में ले गए। वहां उन्होंने उसके केश कत्ल कर दिए। इसके बाद वे उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
जांच अधिकारी एएसआई रमेश के अनुसार पीड़ित की किसी से रंजिश होने के एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस पीड़ित के स्कूल व ट्यूशन सेंटर में भी पूछताछ करने जाएगी।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने किसी बात से खुन्नस में आकर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, पीड़ित आरोपियों की पहचान नहीं बता पाया।