फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap, rape and misdeed from 3 years with lover

धोखे से प्रेमी बना पति, 3 साल से यौन उत्पीड़न

Sun, 15 Mar 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 15 Mar 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
kidnap, rape and misdeed from 3 years with lover

युवती ने पिछले तीन साल से दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में उसे बंधक बनाकर रेप किए जाने का आरोप लगाया है। दुराचार करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ‘प्रेमी’ है, जिससे उससे धोखे से शादी भी कर ली।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि वह उसके जाल में फंस गई। बाद में युवक उसे नांगलोई ले गया। वहां उसने अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया। प्रेमी के परिवार के लोगों पर भी युवती ने प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। तीन साल बाद वह बड़ी मुश्किल से अपने मायके वालों से मिली। उसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने युवती के बयान पर उसके ‘प्रेमी’ व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बयान में युवती ने लिखवाया है कि मूल रूप से जींद के राम नगर निवासी दीपक ने उसे बहकावे में लेकर उसकी अश्लील फोटो बना ली। इस फोटो के जरिए उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती का यह भी आरोप है कि यहां युवक ने उससे धोखे से उसने शादी भी कर ली। और उसके कुछ दिनों बाद तक वह करनाल रहे। परिजनों के डर की वजह से उन्होंने सेफ हाउस में रहना उचित समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवा दो साल की बेटी की मां है गर्भवती युवती

kidnap, rape and misdeed from 3 years with lover

युवती ने बताया है कि इसके बाद दीपक उसे नांगलोई लेकर चला गया। वहां जाने के बाद उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, अप्राकृतिक दुराचार किया।

युवती का आरोप है कि दीपक के भाई और हिसार के आजाद नगर निवासी दीपक की बहन के पति ने भी उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। इसके अलावा युवक की बहन और माता-पिता भी साजिश के तहत उसे बंधक बनाकर रखते। सभी लोग मिलकर उससे मारपीट करते और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी मिलती।

युवती ने बताया है कि उसकी सवा दो साल की बेटी है। फिलहाल वह गर्भवती है। वह तीन साल बाद किसी तरह वहां से भाग निकली और हिसार पहुंचकर मामले के बारे में परिजनों को सूचना दी।

ललित, इंस्पेक्टर, सदर थाना हिसार ने बताया कि युवती ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसने अब पति व परिवार पर बंधक बनाकर रखने तथा दुराचार करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed