फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap of lawyer from court in panipat, left after one lakh ransom

कोर्ट परिसर के बाहर से वकील का अपहरण, एक लाख की फिरौती के बाद छोड़ा

Sun, 14 Oct 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Updated Sun, 14 Oct 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
kidnap of lawyer from court in panipat, left after one lakh ransom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पानीपत में एक कोर्ट के बाहर से वकील का अपहरण करने की वारदात सामने आई। घटना समालखा कोर्ट की है। एक्सीडेंट केस में आरोपी को जमानत दिलवाने की बात कहकर बदमाशों ने गाड़ी में बिठाकर एक वकील का अपहरण कर लिया। फिर एक लाख की फिरौती लेकर वकील को छोड़ा। वारदात के दो दिन बाद डिप्रेशन से बाहर आए वकील ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


छाजपुर निवासी वकील बलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छाजपुर का रहने वाला है। वह पानीपत के कोर्ट में चैंबर 141 में सुरेंद्र दून के साथ बैठता है। गुरुवार दोपहर 1:45 बजे उसके फोन पर एक कॉल आई। उसने कहा कि वह रेवाड़ी से बोल रहा है। उसका कोई रिश्तेदार एक्सीडेंट के केस में समालखा कोर्ट में तारीख भुगतने गया है। उसकी जमानत के लिए किसी परिचित ने नंबर दिया है। इसके बाद वकील कहने लगा कि वह बाइक से समालखा आ रहा है।
विज्ञापन


 इस पर आरोपियों ने कहा कि उनके पास गाड़ी है और वह कोर्ट के बाहर आ जाए, वह उनके साथ गाड़ी में ही समालखा तक चले। आरोपियों ने वकील को बिठाकर गाड़ी को पानीपत टोल प्लाजा की ओर मोड़ लिया। टोल प्लाजा यूटर्न से फ्लाईओवर से होते हुए सिवाह से रोहतक जाने वाले हाईवे पर गाड़ी को चढ़ा लिया। इस पर वकील ने कहा कि यह रास्ता समालखा नहीं जाता। आरोपियों ने वकील के इतना कहने पर उसके दोनों हाथ पीछे की ओर मोड़ लिए और साथ ही माथे पर पिस्तौल अड़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

kidnap of lawyer from court in panipat, left after one lakh ransom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
 पिस्तौल अड़ा कर आरोपियों ने कहा कि तेरी फिरौती आई हुई है, साथ ही तेरे ताऊ के लड़के राम रतन की भी फिरौती आई हुई है। चुपचाप 10 लाख रुपये का इंतजाम कर उन्हें अभी दे दे। वकील ने कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं हैं। काफी देर बहस होने के बाद आरोपियों ने वकील को पांच लाख देने की बात कही। वकील ने कहा कि उसके पास इतना रुपया नहीं है। 

आरोपी 3 से 2 लाख पर आ गए। इसके बाद वकील ने कहा कि उसके घर पर 20 हजार की नकदी पड़ी है व 10 हजार कहीं बाहर से लेकर उन्हें दे सकता है। इस पर उन्होंने वकील के साथ मारपीट शुरू कर दी और किसी रिश्तेदार को फोन कर रुपये मंगवाने की बात कही। वकील ने अपने साले सचिन को फोन कर रुपयों की मांग की। आधे घंटे बाद वकील के साले ने वकील को फोन कर एक लाख इकट्ठे होने की बात कही। 

kidnap of lawyer from court in panipat, left after one lakh ransom
सांकेतिक तस्वीर

साथ ही कहा कि वह अभी समालखा में है, वहां आकर रुपये ले लो। आरोपियों ने गाड़ी को समालखा की ओर घुमाया। वहां वकील का साला सचिन, सचिन का ससुर धर्मपाल व वकील का भांजा प्रदीप एक लाख की नकदी देने आया था। आरोपियों ने वकील को धमकाया कि अगर उसने वारदात के बारे में किसी को भी बताने की कोशिश की तो वह उसके साथ उसके रिश्तेदारों को भी यहीं खत्म कर देंगे। 

डर के साए में चल रहे वकील ने गाड़ी से नीचे उतरा। इसके साथ एक आरोपी भी हाथ पकड़ कर उसके साथ चला। जहां वह एक लाख लेकर गाड़ी में दूसरे आरोपी के साथ बैठ कर मौके से फरार हो गया। वकील ने बताया कि वह बहुत डरा हुआ था। लेकिन जब उसने परिवार के साथ इस बात को साझा किया तो परिवार व अन्य लोगों ने उसका हौसला बढ़ाया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत देने के लिए कहा। इसके बाद वह शनिवार को पुलिस के पास आरोपियों की शिकायत देने पहुंचा।      

वकील की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - विक्रांत, एसएचओ, थाना शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed