फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and gang rape with teenager girl

गैंगरेप की ऐसी दास्तां सुन दहल जाएगा दिल

Sun, 16 Nov 2014 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाख्ाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जाख्ाल(हरियाणा) Updated Sun, 16 Nov 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
kidnap and gang rape with teenager girl

पंजाब राज्य की सीमा के पास शनिवार को बदहवास हालत में एक युवती घूम रही थी, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की। युवती ने रोते हुए खुद को राजस्थान के जिला बीकानेर का बताया।

विज्ञापन


उसने बताया कि एक ट्रक चालक ने पांच दिन पहले उसे अगवाकर लिया था। आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पांच दिन तक उसके साथ रेप किया। इस बीच सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस उससे पूछताछ करने लगी तो युवती ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहनेवाली है।
विज्ञापन


उसने वहां की एक महिला पर आरोप लगाया कि एक वीडियो क्लिप के जरिए महिला ब्लैकमेल कर उससे गलत काम कराती है। महिला उसे बहला फुसलाकर पंजाब के भठिंडा ले आई, जहां उसके साथ कई दिनों तक अलग-अलग लोगों ने दुराचार किया। युवती के बयान बदलने से लोग दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदहवास हालत में घूम रही थी लड़की

kidnap and gang rape with teenager girl

लोगों के अनुसार युवती नशे की हालत में थी। फिलहाल जाखल पुलिस ने युवती को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है। जाखल पुलिस ने मामले की जानकारी पंजाब सीमा की चोटियां पुलिस को भी दे दी। चोटियां पुलिस ने भठिंडा पुलिस प्रशासन को मामले से की जानकारी दे दी है।

सुबह करीब 10 बजे जाखल के पंजाब राज्य सीमा पर गुरुनानक नगर की मुख्य सड़क पर एक लड़की बदहवास हालत में घूम रही थी, जिसे देखकर वहां पर झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने उससे पूछताछ की तो वह कांपने लगी। लड़की की हालत को देखकर लोगों का मजमा लग गया।

पूछताछ में युवती ने खुद को राजस्थान जिला बीकानेर बताया। उसने अपनी उम्र 19 वर्ष बताई। युवती ने बताया कि उसके पिता बीकानेर के एक भट्ठे में मजदूरी करते हैं। परिवार में भाई और मां हैं। वह एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। पांच दिन पूर्व वह सहेलियों के साथ एक बर्थ डे पार्टी में गई हुई थी।

देर शाम लौटते समय एक ट्रक ड्राइवर ने उसका अपहरण कर लिया था। आरोपी उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ पांच लोगों ने दुराचार किया। आरोपी उसे जबरन शराब पिला देते थे और नशे का इंजेक्शन लगाते थे। शुक्रवार रात वह किसी प्रकार उनके चंगुल से बाहर निकली और यहां आ गई। इस बीच सूचना पर जाखल पुलिस पहुंच गई।

बार-बार बयान बदल रही युवती

kidnap and gang rape with teenager girl

पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो युवती ने खुद को उत्तर प्रदेश जिला सहारनपुर निवासी बताया। युवती ने बताया कि उसके जिले की एक महिला ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना रखी है, जिसके जरिए वह ब्लैकमेल कर उससे गलत काम कराती है।

उसने आरोप लगाया कि महिला उसे बहलाफुसला कर पंजाब के भठिंडा ले आई और यहां उसको एक घर में बंधक बनाकर रखा। उसे रोजाना नशे का इंजेक्शन लगाया जाता था। इस बीच कई लोगों ने उसके साथ दुराचार किया। शुक्रवार रात सभी लोग सो रहे थे। इस बीच वह मौका पाकर वहां से भाग निकली।

युवती ने पुलिस को एक ट्रक चालक गोरी शर्मा पुत्र मदन शर्मा निवासी बठिंडा का ड्राइविंग लाइसेंस भी दिखाया। युवती का आरोप था कि उक्त व्यक्ति उसके साथ हुई घटना का मुख्य आरोपी है। जाखल पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि युवती नशे की हालत में बदहवास अवस्था में मिली। उसने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुराचार हुआ है।

उसके बार-बार बयान बदलने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल वह एक अस्पताल में भर्ती है। मामले की जानकारी पंजाब सीमा की चोटियां पुलिस को दे दी गई है। चोटियां पुलिस चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन के लिए पुलिसकर्मी भेज दिए गए हैं। चूंकि मामला भठिंडा से जुड़ा है, इसलिए मामले के जानकारी भठिंडा पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed